एक महीने की बच्ची को नोच खाया कुत्ता, पास में ही कपड़े धो रही थी मां; मचा कोहराम

मिर्जापुर में एक आवारा कुत्ते ने एक महीने की बच्ची पर हमला किया और देखते ही देखते भभोड़ दिया. इस घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. आनन फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दियाि. मामला में मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र में कलना गहरवार गांव का है.

आवारा कुत्ते का हमला Image Credit:

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक आवारा कुत्ते ने एक महीने की बच्ची पर हमला किया और देखते ही देखते भभोड़ दिया. इस घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. आनन फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दियाि. मामला में मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र में कलना गहरवार गांव का है. घटना के वक्त इस मासूम की मां पास में ही कपड़े धो रही थी. घटना के बाद बच्ची के घर में कोहराम मच गया है.

जानकारी के मुताबिक घर के लोग काम पर निकले थे. इधर, बच्ची की मां उसे बिस्तर पर सुलाकर आंगन में कपड़े धोने लगी थी. इसी दौरान अचानक से आवारा कुत्ते ने बीच के ऊपर हमला किया और उसके सिर और चेहरे को बुरी तरह से नोंच लिया. बच्ची के चीखने पर मां की नजर पड़ी तो डंडा लेकर कुत्ते को भगाया. आनन फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ऐसे हुई घटना

कलना गहवार के रहने वाले चंद्रमा बिंद ने बताया कि उनकी एक महीने की बेटी मुनीता घर में अपनी मां कविता के साथ थी. शनिवार की सुबह करीब 9 बजे कविता ने उसे घर के बरामदे में लिटा दिया था और खुद पास में ही कपड़े धुल रही थी. इसी दौरान आए कुत्ते ने मासूम को जबड़े में दबा लिया और खींचकर ले जाने लगा. बच्ची के चीखने पर कविता दौड़ कर पहुंची, लेकिन इतने समय में कुत्ते ने बच्ची को बुरी तरह से नोच लिया था.

पुलिस को नहीं दी सूचना

अस्पताल में बच्ची को मृत घोषित करने के बाद परिजन शव लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया. इस घटना से बच्ची के परिवार में कोहराम मच गया है. मंडलीय अस्पताल के डॉ. प्रशांत त्रिपाठी के मुताबिक बच्ची को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था. उधर, विंध्याचल कोतवाल अजीत सिंह ने बताया की उन्हें मीडिया के जरिए ही घटना की जानकारी हुई है.

Follow Us