मिर्जापुर: चंद्र ग्रहण के दौरान विंध्यवासिनी मंदिर 4.45 घंटे रहेगा बंद, दर्शन के लिए नया टाइमटेबल जारी
मिर्जापुर स्थित सिद्धपीठ मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर मंगलवार को 4 घंटे 45 मिनट के लिए बंद रहेगा. चंद्रग्रहण के कारण सूतक काल को देखते हुए मंदिर के कपाट बंद रहेंगे. विंध्य पंडा समाज और मंदिर प्रशासन ने दर्शन के लिए नया टाइमटेबल जारी किया है.
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में स्थित मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर का कपाट मंगलवार को 4 घंटे 45 मिनट तक बंद रहेंगे. साल का पहला चंद्र ग्रहण को लेकर सूतक काल के दौरान मंदिर में किसी भी तरह के दर्शन और पूजन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा. हालांकि, ग्रहण समाप्त के बाद मंदिर शुद्धिकरण के कर बाद श्रद्धालु दर्शन पूजन कर सकेंगे.
चंद्र ग्रहण पूरे 19 साल बाद होली के दिन लग रहा है. तीन मार्च को चंद्रग्रहण दोपहर 3:20 से लगेगा, जो शाम को 6:47 बजे तक रहेगा. इसको देखते हुए मंदिर के कपाट बंद करने का निर्णय लिया गया है. वहीं, ग्रहम इसके बाद मां विंध्यवासिनी मंदर के कपाट श्रद्धालुओं के लिये फिर से खोल दिया जायेगा. मंदिर प्रशासन ने दर्शन के लिए नया टाइमटेबल जारी किया है.
3:15 मिनट से रात 8.00 बजे तक बंद रहेंगे कपाट
विंध्य पंडा समाज के मंत्री भानू पाठक ने बताया चंद्रग्रहण को लेकर मंगलवार को सूतक व ग्रहण काल के दौरान मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर का कपाट दोपहर के 3 बजकर 15 मिनट से रात 8.00 बजे तक बंद रहेंगे. साथ ही बताया कि शास्त्रों के मान्यताओं के अनुसार ग्रहण लगने पर मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं.
उन्होंने कहा कि ग्रहण समाप्त के बाद मंदिर का शुद्धिकरण और पूजा पाठ के बाद ही मां का दर्शन-पूजन शूरू होता है. चंद्र ग्रहण को लेकर विंध्य पंडा समाज व मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील किया है कि वह निर्धारित समय को ध्यान में रख मां विंध्यवासिनी का दर्शन की योजना बनाएं, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये.
अयोग्धा में मठ-मंदिर12 घंटे के लिए रहेंगे बंद
चंद्र ग्रहण को लेकर देशभर के मंदिरों के कपाट मंगलवार को कपाट बंद रहेगा. अयोध्या में रामलला सहित 10 हजार मंदिरों-मठों के भी कपाट 12 घंटे के लिए इस दिन बंद रहेंगे. सुबह 8:15 बजे बाल भोग लगाने के बाद सुबह 9:00 बजे से रात 8:30 मिनट तक रामलला समेत सभी मंदिरों के कपाट बंद हो जाएगे. इसके बाद 30 मिनट ही राम लला का दर्शन कर पाएंगे.