क्या इस डेंटल कॉलेज में हो रही थी देश विरोधी साजिश? अचानक पहुंची ATS, मेडिकल स्टूडेंट को उठाया

यूपी एटीएस ने मुरादाबाद के कोठीवाल डेंटल कॉलेज से एक मेडिकल छात्र हरीश को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है. एटीएस को संदिग्ध इनपुट मिले थे, जिसके बाद छापा मारकर हरीश को हिरासत में लिया गया. उसके लैपटॉप और दस्तावेजों की जांच की जा रही है. इस कार्रवाई से कॉलेज कैंपस में हड़कंप मच गया है.

कोठीवाल अस्पताल एवं डेंटल कॉलेज Image Credit:

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित कोठीवाल डेंटल कॉलेज में देश विरोधी साजिश का मामला सामने आया है. संबंधित इनपुट मिलने पर पहुंची यूपी एटीएस की टीम ने सोमवार की देर रात डेंटल कॉलेज पहुंची और यहां से एक मेडिकल स्टूडेंट हरीश को हिरासत में लिया है. एटीएस हरीश को अपने साथ लखनऊ ले जाकर पूछताछ कर रही है. मेडिकल कॉलेज के वार्डन ने बताया कि हरीश पढ़ाई में होशियार था. उन्हें क्या हॉस्टल में किसी को भी शक नहीं था कि हरीश इस तरह की गतिविधि में शामिल हो सकता है.

वार्डन के मुताबिक हरीश किसी भी तरह की चीजों में उलझने के बजाय हमेशा अपने रूप में रहा करता था. वह हमेशा अपने लैपटॉप में ही कुछ करता रहता था. उसके रूम पार्टनर ने भी बताया कि हरीश पढ़ाई में अच्छा था. उसे किसी भी चीज से कोई मतलब नहीं था. कहा कि उसे कभी भनक तक नहीं लगी कि वह इसी तरह के किसी गतिविधि में शामिल हो सकता है. रूम पार्टनर ने बताया कि हरीश पिछले साल ही NEET की परीक्षा पास करके मुरादाबाद आया था.

पुलिस ने जब्त किया लैपटॉप

इस समय वह सेकंड ईयर में पढ़ाई कर रहा था. पार्टनर के मुताबिक लखनऊ एटीएस ने एक दिन पहले उसे फोन किया था, उसके बाद एटीएस की टीम यहां आ धमकी. एटीएस ने हरीश के कमरे से उसका लैपटॉप, कुछ दस्तावेज, मोबाइल फोन आदि भी अपने कब्जे में लिया है. बताया जा रहा है कि हरीश से अभी भी राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय में पूछताछ की जा रही है. मेडिकल कॉलेज में अचानक एटीएस के आगमन और हरीश की गिरफ्तारी से कैंपस में हड़कंप मच गया.

प्रेसनोट में दी गिरफ्तारी की जानकारी

हरीश को मेडिकल कॉलेज से ले जाने के बाद ATS ने इस संबंध में प्रेसनोट जारी किया है. इसमें एटीएस ने मेडिकल स्टूडेंट हरीश को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है. एटीएस के मुताबिक हरीश की गतिविधियां संदिग्ध पायी गई हैं. उससे पूछताछ की जा रही है. इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा. एटीएस के मुताबिक हरीश के पास से भारी संख्या में राष्ट्रीय विरोधी सामग्री बरामद हुई है. उसकी गिरफ्तारी के संबंध में एटीएस ने यूनिवर्सिटी प्रशासन और हरीश के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

Follow Us