ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, सड़क पर बिछ गई लाशें; 4 लोगों की मौत से हड़कंप

मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार कार ने ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए. इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने कटर से गाड़ी काटकर शव बाहर निकाले हैं. यह दुर्घटना मुढापांडे थाना क्षेत्र में हुई.

हादसे के बाद शवों को लेकर अस्पताल पहुंची मुरादाबाद पुलिस Image Credit:

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है. यहां दिल्ली लखनऊ हाईवे पर मुढापांडे थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी. यह टक्कर इतना तेज था कि ईंट लदी ट्रॉली में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह घुस गया. इस हादसे में ट्राली में भारी ईटें हाईवे पर बिखर गई. वहीं कार के परख्च्चे उड़ गए. इस दौरान कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

पुलिस के मुताबिक इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल है. उसे मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है. पुलिस के मुताबिक मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. इसी के साथ घायल और मृतकों की पहचान की कवायद शुरू कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जानकारी मिली है कि कार सवार सभी लोग हल्द्वानी के रहने वाले थे और कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे.

गाड़ी काटकर निकाले शव

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शवों को बाहर निकाला. चूंकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी, इसकी वजह से गेट नहीं खुल रहे थे. ऐसे में पुलिस ने तुरंत कटर मंगाकर गाड़ी को कटवाया और इसमें घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल लाने से पहले ही चार लोगों की मौत हो चुकी थी. वहीं कार चालक गंभीर रूप से घायल था. उसकी हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है.

दो लोगों की हुई पहचान

मुरादाबाद पुलिस के मुताबिक घायल के अलावा मृतकों में से भी एक युवक की पहचान हो गई है. घायल कार चालक हल्द्वानी का रहने वाला यशदीप के रूप में हुई है. वहीं मृतकों में से युवक की पहचान दयाल सिंह रावत के रूप में हुई है. वह बीमला कंपाउंड का रहने वाला था. पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त कार में कुल पांच लोग सवार थे. अभी तक हादसे का कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है.

Follow Us

Latest Stories