6 युवकों ने मजे लेकर खाया खाना, बिल मांगने पर भड़के… होटल में मचा दिया कोहराम
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र इलाके के रेलवे रोड पर स्थित एक होटल पर करीब आधा दर्जन युवक खाना खाने के लिए आए थे. खाना खाकर वे सभी बिना पैसे दिए वहां से जाने लगे. यह देख कर्मचारियों ने उनसे बिल का पैसा मांगा तो दबगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर दबंगों ने होटल संचालक और कर्मचारियों को को जमकर पीटा.
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के एक होटल कर्मचारियों से दबंगों से खाने का बिल मांगना भारी पड़ गया. दबंगों ने होटल संचालक और कर्मचारियों पर डंडे बरसाए. उनसे जमकर मारपीट की. फिर गाली-गलौज और धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए. मारपीट की पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
अब होटल संचालक ने पुलिस से इस मारपीट की शिकायतत की है. होटल संचालक के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र इलाके के रेलवे रोड पर स्थित एक होटल पर कुछ लोग खाना खाने के लिए आए. खाना खाकर वे सभी बिना पैसे दिए वहां से जाने लगे. कर्मचारियों ने उनसे बिल का पैसा मांगा तो दबगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी.
कर्मचारियों और होटल संचालक को डंडे से पीटा
होटल संचालक रमेश कुमार ने आगे बताया कि जब मैंने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उन पर लाठी और डंडों से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से होटल में मौजूद लोग घबरा गए. वहां अफरातफरी की स्थिति बन गई. इस हमले में एक कर्मचारी को ज्यादा चोटें आई हैं. इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सीसीटीवी में कैद हो गई दबंगों की करतूत
दबंगों की यह करतूत होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पीड़ित होटल संचालक रमेश कुमार ने दादरी थाने पर आरोपियों के खिलाफ एक लिखित शिकायत दी है. पुलिस शिकायत के आधार पर इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस ने बताया कि घटना 2 दिन पहले की है. यहां एक होटल पर कुछ लोग खाना खाने आए थे, इस दौरान कर्मचारी और खाना खाने आए किसी व्यक्ति के साथ इनका विवाद हो गया था. होटल संचालक की तरफ से एक लिखित शिकायत थाने पर प्राप्त हुई है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे.