पत्नी ने साथ आने किया इंकार, आहत पति ने खुद को लगा ली आग, फिर बेहोश होने तक दौड़ाई बाइक

मुरादाबाद के रहने वाले प्रवीन चौधरी की अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था. पत्नी उन्हें छोड़ मायके चली गई थी. पति उसे मनाकर वापस लाने के लिए मायके गया था. लेकिन पत्नी साथ आने से साफतौर पर इनकार कर दिया. ऐसे में आहत पति ने खुद को आग लगा ली और तब तक बाइक दौड़ाई, जब तक बेहोश नहीं हो गया.

आहत पति ने खुद को लगा ली आग (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Credit:

मुरादाबाद के कुंदरकी इलाके में घरेलू विवाद के बाद एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स अपनी रूठी हुई जीवनसंगिनी को वापस बुलाने के लिए अपने ससुराल गया. लेकिन जब पत्नी ने उसके साथ लौटने से साफ मना कर दिया था, तो गुस्से और हताशा में आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया है. पीड़ित ने सरेराह अपनी ही गाड़ी से पेट्रोल निकालकर खुद को आग के हवाले कर दिया.

रोंगटे खड़े कर देने वाली बात यह रही कि शरीर पर भयंकर लपटें होने के बावजूद वह शख्स कुछ दूरी तक अपनी मोटरसाइकिल को दौड़ाता रहा है. इस खौफनाक मंजर को देखकर राहगीरों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. लहूलुहान और झुलसी हुई हालत में घायल को फौरन क़ुदरकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. डॉक्टरों ने उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद जिला चिकित्सालय के लिए भेज दिया है. यहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है.

​वैवाहिक जीवन में कड़वाहट

​बिलारी इलाके के बहादुरपुर ग्राम के रहने वाले बयालीस वर्षीय प्रवीन चौधरी ने तकरीबन बीस साल पहले यानी वर्ष 2006 में प्रेम विवाह किया था. उनकी पत्नी प्रीति कश्यप कुंदरकी के अब्दुल्लापुर की रहने वाली हैं. बीते दो सप्ताह से इस दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी. इसी तकरार के कारण प्रीति अपने मायके पक्ष के लोगों यानी मामा के घर बांहापुर गांव में रह रही थी. सोमवार यानी 18 मई की शाम को प्रवीन अपनी जीवनसंगिनी पत्नी को मनाने और उसे वापस अपने घर ले जाने के इरादे से बांहापुर आया हुआ था. उसने प्रीति को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी, जिसकी वजह से उन्हें आत्महत्या का प्रयास किया है.

​गुस्से में उठाया आत्मघाती कदम

जब पत्नी प्रवीन के साथ वापस जाने के प्रस्ताव को पूरी तरह ठुकरा दिया था, तो वह गहरे सदमे और आक्रोश में गांव से बाहर आ गया. वहां उसने अपनी ही दोपहिया गाड़ी की टंकी से पेट्रोल निकाला और अपने बदन पर उड़ेलकर माचिस लगा ली थी. आग की लपटों से घिरे होने के बावजूद वह रूपपुर गांव तक बाइक चलाता रहा था. यहां वह बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़ा. हैरान करने वाली बात यह है कि इस खौफनाक हादसे की सूचना मिलने के बाद खबर लिखने तक भी उसकी पत्नी अस्पताल में उसकी सुध लेने नहीं पहुंची. वहीं प्रवीन की इस हरकत से उसके खुद के घरवाले भी काफी खफा बताए जा रहे हैं.

Follow Us