जुर्म की दुनिया का वो ‘मामा’ जिसने भांजे को बनाया मोहरा, नमाज पढ़ने जा रहे जज के पिता की मर्डर केस में बड़ा खुलासा

मुरादाबाद पुलिस ने बुलंदशहर में तैनात जज के पिता की हत्या मामले में एक और अभियुक्त आसिफ को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आसिफ मुख्य आरोपी जफर के दोस्त का बेटा था. आसिफ के पिता की मौत के बाद जफर ने ही उसे सहारा दिया था. आसिफ उसे मामा कहता था. ऐसे में जब सबने जफर विवाद में पड़ने से मना कर दिया था, तो उसे उम्मीद थी कि आसिफ जरूर साथ देगा.

आसिफ गिरफ्तार, जफर और उसके दो बेटे अब भी फरार Image Credit:

बुलंदशहर में तैनात जज के पिता की मुरादाबाद में हत्या कर दी गई थी. अब इस मामले में मुरादाबाद पुलिस ने एक और अभियुक्त आसिफ को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा है. आसिफ से पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम जानकारियां मिली हैं. पुलिस ने बताया कि आसिफ के घर पर बैठकर जज के पिता की हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी.

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी जफन हुसैन और उसका दोस्त जरीफ दिल्ली में चोरी और जानलेवा हमले के मामले में जेल जा चुके हैं. जरीफ की दोस्त की मौत के बाद जफर ने अपनी दोस्ती को बखूबी निभाते हुए मृतक दोस्त के बेटे आसिफ को अपने साथ अपराध की दुनिया में शामिल कर लिया था. हत्याआरोपी जफर, आसिफ की मां को अपनी बहन बोल करता था और आसिफ उसे मामा कहकर बुलाया करता था,

जुर्म की दुनिया में जफर ही आसिफ को अपने साथ लेकर आया था. जब जफर के विवाद में उसका साथ कोई नहीं देना चाह रहा था तो जफर को उम्मीद थी उसका साथ सिर्फ आसिफ दे सकता है. आसिफ ने बखूबी साथ भी दिया. मोहम्मद असद की हत्या की प्लानिंग उसके ही घर हुई और 27 फरवरी को घटना को अंजाम दे दिया गया.

जफर और उसके बेटों की तलाश में लगातार दी जा रही दबिश

मुरादाबाद पुलिस ने इस हत्या के मामले में पांच नाम दर्ज और अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था. नागफनी पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन गिरफ्तारियां की हैं. मुरादाबाद पुलिस इस हत्याकांड में शामिल मुख्य अभियुक्त जफर और उसके दोनों बेटों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

बांग्ला चौराहे पर जज के पिता को मार दी गोली

27 फरवरी को रोजा इफ्तार के बाद मोहम्मद असद अपने छोटे साले मुजाहिद के साथ स्कूटी पर कोतवाली इलाके की लाल मस्जिद पर नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे. जैसे ही वह नागफनी इलाके की बांग्ला गांव चौराहे पर पहुंचे तभी बाइक पर अपने साथी के साथ आए सफल हुसैन ने उनके सिर पर असलहा सटाकर गोली मार दी.

अब तक इस मामले में 3 गिरफ्तार

पुलिस ने अब तक इस हत्या के मामले में तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. मृतक के छोटे साले मुजाहिद के द्वारा एक शिकायत पुलिस को दी गई जिसमें जफर हुसैन, उसके बेटे सैफुल हुसैन, हुसैन, आलमगीर, फैजान व अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था, पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए इस मामले में अभियुक्त के दामाद, दोस्त को पहले ही गिरफ्तार किया था. अब मुंह बोले भांजे को भी गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने जेल भेजा दिया है.

आसिफ के घर हुई थी हत्या की प्लानिंग

मुरादाबाद जनपद में हुई जज के पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने अहम खुलासा करते हुए आसिफ को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार जफर ने आसिफ के घर पर बैठकर इस हत्या की प्लानिंग की थी. जफर और उसका दोस्त जरीफ साथ में अपराध करते थे, ज़फ़र-ज़रीफ़ को अपने भाई की तरीके से मानता था.

आसिफ के पिता और जफर साथ में करते थे अपराध

दोनों दोस्तों ने लंबे समय तक साथ में अपराध किया था, लेकिन बाद में जफर के दोस्त ज़रीफ़ की मौत हो गई थी, ज़रीफ़ की पत्नी जफर को अपना भाई मानती थी और बेटा जफर को मामा बोल करता था. आसिफ के सर से पिता का साया हटाने के बाद जफर ने उसे बेटे की तरह पाला और अपने साथ अपराध की दुनिया में ले आया था.

Follow Us