डॉक्टर के घर में घुसा बदमाश, बहादुर लड़कियों ने पकड़कर कूट डाला, Video वायरल

मुरादाबाद में डॉक्टर सलमा नासिर के निवास पर एक अज्ञात बदमाश घुस आया. अचानक अजनबी को सामने देख एक पल के लिए लड़कियां सहम गईं. लेकिन अगले पल हिम्मत कर बदमाश से भिड़ गई और उसे पीट-पीटकर भाग दिया.

मुरादाबाद में बदमाशों से भिड़ी बेटियां Image Credit:

मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके से साहस और निडरता की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. इससे ईद के दिन पर एक सनसनीखेज वारदात होते-होते बची गई है. जब पूरा शहर त्योहार की खुशियों में डूबा था, तभी डॉक्टर सलमा नासिर के आवास पर एक बेखौफ बदमाश चोरी या किसी बड़ी वारदात के इरादे से दाखिल हुआ था. इस दौरान वहां हुई पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई यह घटना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घर के अंदर युवतियां शांति से बैठी थीं, तभी अचानक एक अजनबी शख्स दबे पांव कमरे में घुस आता है. अचानक अजनबी को सामने देख एक पल के लिए लड़कियां सहम जरूर गईं थी, लेकिन अगले ही क्षण उन्होंने जो किया, वह समाज के लिए एक बड़ा संदेश है.

युवतियों ने बदमाश पर बोल दिया धावा

बिना डरे और बिना पीछे हटे, घर की युवतियों ने साहस का परिचय देते हुए उस बदमाश पर धावा बोल दिया है. युवतियों न केवल बदमाश दबोचने की कोशिश की, बल्कि उसे जमकर पीट-पीटकर सबक भी सिखाया है. मझोला पुलिस अब इस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है. लेकिन इन ‘युवतियों’ की बहादुरी की चर्चा आज पूरे प्रदेश में हो रही है.

2 मिनट तक जमकर ली गई घर में घुसे बदमाश की खबर

दरअसल, यह पूरा मामला मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना इलाके का है, जहां डॉक्टर सलमा नासिर के निवास पर एक अज्ञात शख्स घुस आया था. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि बदमाश ने सोचा था कि महिलाएं डरकर शोर मचाएंगी या भाग जाएंगी. लेकिन लड़कियों ने उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया है. युवतियों ने मिलकर हमलावर को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया और उसे शारीरिक रूप से चुनौती दी है. लड़कियोंं मुस्तैदी यह साबित करता है कि आज की बेटियां किसी भी विषम परिस्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं.

थाना प्रभारी ने घटना का लिया संज्ञान

सोशल मीडिया यूजर्स ने इन लड़कियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की है, क्योंकि उनकी तत्परता ने न केवल घर की संपत्ति बचाई बल्कि एक संभावित बड़े अपराध को भी टाल दिया है. अब इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी मझोला को इस मामले में जांच-पड़ताल के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं. पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मुकदमा पंजीकृत होने की जानकारी दी है.

Follow Us