मुरादाबाद: प्रेमी के बाद प्रेमिका का शव भी मिला, झगड़े के बाद रामगंगा में लगाई थी छलांग

मुरादाबाद में रामगंगा पुल से कूदे प्रेमी युगल का शव 5 दिन बाद बरामद हुआ. पहले युवक का शव मिला, फिर प्रेमिका का. पुल पर झगड़े के बाद दोनों ने छलांग लगाई थी. बुलेट के पास खून के निशान से मौत का रहस्य गहरा गया है, जबकि एसपी सिटी ने चोट से इनकार किया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

रामगंगा में कूदे मुरादाबाद प्रेमी युगल: दोनों के शव मिले

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी में कूदे प्रेमी युगल मामले में पांच दिन बाद बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस और गोताखोरों की टीम ने बुधवार को युवती का शव भी नदी से बरामद कर लिया. इससे पहले रविवार को प्रेमी युवक का शव युवती की लाश से करीब 8 किमी दूरी पर मिला था. अब दोनों शव मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी गई है.

जानकारी के अनुसार, शनिवार को प्रेमी युगल बुलेट मोटरसाइकिल से रामगंगा पुल पर पहुंचे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक खड़ी करने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई. देखते ही देखते दोनों ने नदी की तेज धारा में छलांग लगा दी. इसके बाद लगातार पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और SDRF की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी थी.

बुलेट के पास खून के निशान पर क्या बोले SP?

सूचना मिलते ही एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह भी तुरंत मौके पर पहुंचे थे और रेस्क्यू अभियान के निर्देश दिए. अगले दिन रविवार को युवक तुषार का शव बरामद हुआ था. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं, लगातार पांच दिनों तक सर्च ऑपरेशन में बुधवार को युवती का शव भी घटनास्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर मिला.

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि युवक और युवती दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं. बुलेट बाइक के पास खून के निशान मिलने के सवाल पर कहा कि इसकी भी जांच की जा रही है. साथ ही बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के शरीर पर गंभीर चोट के कोई संकेत नहीं मिले हैं. वहीं, अब बरामद युवती की लाश को भी पोस्टमार्टम भेजा गया है.

घटना के दिन झगड़े को लेकरप दोबारा पहुंचे थे

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि प्रेमी और प्रेमिका के बीच घटना से एक दिन पहले भी विवाद हुआ था. शनिवार को वे इसी सिलसिले में दोबारा मिलने पहुंचे थे, जहां उनका झगड़ा जानलेवा साबित हुआ. इसी बीच, दोनों मृतक के परिजन एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे है. पुलिस अब दोनों के शव मिलने के बाद सभी पहलूओं पर जांच कर रही है.

Follow Us