जहां से मुरादाबादी बिरयानी का मिली पहचान, उसी दुकान में छापेमारी; लैब भेजा सैंपल तो मचा हड़कंप

मुरादाबाद प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रसिद्ध 'राशिद बिरयानी' आउटलेट पर सघन छापेमारी की. टीम ने बिरयानी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं. यह कार्रवाई खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के अभियान का हिस्सा है, जिससे पूरे शहर के खाद्य व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

राशिद बिरयानी मुरादाबाद Image Credit:

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद प्रशासन ने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी की. इस दौरान टीम मुरादाबाद की प्रसिद्ध ‘राशिद बिरयानी’ के आउटलेट पर पहुंची और करीब 3 घंटे तक जांच पड़ताल की. यही नहीं, इस दुकान से सैंपल भरकर जांच के लिए लैब में भी भेजा है. विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे शहर के खाद्य व्यवसायियों और मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया.

राशिद बिरयानी पर की गई करीब साढ़े तीन घंटे की जांच के बाद, मीडिया से खाद्य सुरक्षा विभाग के मुख्य अधिकारी ने बातचीत की. उन्होंने कहा कि यह पूरी कार्रवाई नियमों के दायरे में रहकर की गई है और विभाग की एक रूटीन जांच का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि पूरे शहर में खाद्या पदार्थों की जांच की जा रही है. इसी क्रम में राशिद बिरयानी के आउटलेट पर जांच पड़ताल करने के साथ सैंपलिंग की गई है. उन्होंने कहा कि अभी जांच किया गया है, बाकी नमूना की रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई होगी.

यहीं से मिली वैश्विक पहचान

राशिद बिरयानी की दुकान को शहर की सबसे पुरानी दुकान के रूप में मान्यता प्राप्त है. कहां जाता है कि हैदराबाद की दम बिरयानी और लखनऊ की बिरयानी से थोड़ा अलग हटकर इस दुकान में एक नया स्वाद दिया गया. इस स्वाद की दुनिया इस कदर दिवानी हुई कि ना केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी इसकी डिमांड बढ़ गई. उसके बाद मुरादाबाद में एक के बाद एक कर कई दुकानें खुल गईं. यहां तक कि देश के अन्य हिस्सों में भी मुरादाबादी बिरयानी की बिक्री होने लगी है.

पूरे शहर में चला ऑपरेशन

खाद्य सुरक्षा विभाग का यह औचक निरीक्षण अभियान पूरे शहर में चला. इस दौरान विभाग द्वारा कुल तीन अलग-अलग स्तरों पर बड़ी कार्रवाइयां की गईं है. सबसे पहले, बरवाला स्थित राशिद बिरयानी की दुकान पर सहायक आयुक्त राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश कुमार की संयुक्त टीम ने सघन जांच की. यहां से ‘कटरा बिरयानी’ का नमूना लेकर राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है. ठाकुरद्वारा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए एक डेयरी से पनीर का सैंपल लिया. इसी प्रकार पंडित नगला बाईपास और करुला क्षेत्र में मोबाइल फूड सेफ्टी वैन (MFSW) द्वारा 20 खाद्य नमूनों का मौके पर त्वरित परीक्षण किए गए.

Follow Us