सुसाइड के वक्त पहली पत्नी संग Live थे सद्दाम, फिर क्यों वायरल हुआ पुराना वीडियो; हैरान कर देगा ये सच

मुरादाबाद में कांग्रेस नेता सद्दाम ने पहली पत्नी संग वीडियो कॉल पर लाइव बात करते हुए आत्महत्या कर ली थी. इस घटना के बाद एक साल पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सद्दाम अपनी पहली पत्नी को निर्दोष बताते दिख रहे हैं. परिजन इसे पुरानी घटना बताकर पहली पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा रहे हैं.

मामले की जांच करती पुलिस Image Credit:

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद सद्दाम के सुसाइड केस में ना एंगल सामने आया है. घटना के वक्त पूर्व पार्षद सद्दाम अपनी पहली पत्नी के साथ वॉट्सऐप कॉल पर थे. उन्होंने पहली पत्नी की आंखों के सामने फंदा लगाया और जान दे दी. इस घटना के बाद एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भी सद्दाम सुसाइड की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वीडियो में वह अपनी पहली पत्नी और उसके घर वालों को निर्दोष बता रहे हैं.

हालांकि सद्दाम की दूसरी पत्नी तथा अन्य परिजनों ने इस वीडियो को एक साल पुराना बताया है. साथ ही सद्दाम की मौत के तत्काल बाद इस वीडियो के वायरल होने की टाइमिंग पर सवाल उठाया है. बता दें कि मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र के मियां कॉलोनी में कुछ दिन पहले पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता सद्दाम हुसैन की खुदकुशी कर ली थी. उनकी मौत की जांच पुलिस ने शुरू ही किया था कि एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा. इस वीडियो में सद्दाम अपनी पत्नी और ससुरालियों को निर्दोष बता रहे हैं.

परिजनों ने लगाए आरोप

पूर्व पार्षद सद्दाम दूसरी पत्नी एवं अन्य परिजनों ने इस वीडियो को एक साल पुराना बताते हुए आरोप लगाया कि इसे जान बूझकर इस समय वायरल किया जा रहा है. बताया कि सद्दाम ने एक साल पहले भी सुसाइड का प्रयास किया था. यह वीडियो उसी समय का है. इस वीडियो का दूसरे अटेम्प्ट से कोई वास्ता नहीं. परिजनों के मुताबिक सद्दाम की मौत की वजह उनकी पहली पत्नी ही है. इसी के साथ परिजनों ने पहली पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है.

जांच में जुटी पुलिस

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के मुताबिक पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था. इसमें मौत की वजह एंटी-मॉर्टम हैंगिंग आई है. अब पुलिस मामले की हर संभावित एंगल से जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि एक वीडियो भी सामने आया है. हालांकि इसे एक साल पुराना बताया जा रहा है. पुलिस ने इस वीडियो कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को जांच के लिए भेज दिया है. इस वीडियो में सद्दाम कह रहे हैं कि उनके दूसरे निकाह से पहली पत्नी समां नाराज है, लेकिन इसमें वह दोषी नहीं है.

मौत के बाद क्यों नहीं आई पहली पत्नी?

सद्दाम की मौत के बाद भी उसकी पहली पत्नी, उसका बेटा या ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा. परिजनों का दावा है कि जिस वक्त सद्दाम ने यह आत्मघाती कदम उठाया, उस समय उसके मोबाइल में आखिरी वीडियो कॉल उसकी पहली पत्नी के साथ ही चल रही थी. पहली पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए परिजनों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस परिजनों की शिकायत, कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है.

Follow Us