पहले नाबालिग से रेप, फिर दे दिया जहर; जान बची तो लड़की ने SSP से लगाई न्याय की गुहार

मुजफ्फरनगर में 15 साल की किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने रेप किया. फिर वारदात छुपाने के लिए आरोपी ने उसे जहर देकर मारने की कोशिश की, पर लड़की की जान बच गई. पीड़िता ने SSP कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि मामले को संदिग्ध बताया जा रहा है.

(प्रतीकात्मक तस्वीरें) Image Credit:

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां एक 15 साल की लड़की को झांसे में लेकर पड़ोस में रहने वाले युवक ने रेप किया. फिर वारदात को छुपाने के लिए आरोपी ने लड़की को जहर देकर मारने की कोशिश की. गनीमत रही कि लड़की की जान बच गई. इसके बाद पीड़िता ने एसपी ऑफिस पहुंच कर अपना दर्द बयां करते हुए न्याय की गुहार लगाई है. एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

वारदात मुजफ्फरनगर में फुगाना थाना क्षेत्र के एक गांव का है. पीड़ित लड़की का आरोप है कि 8 जून को वह अपने घर में अकेली थी. इतने में पड़ोस की एक महिला मोनिका उसे अपने घर बुलाकर ले गई और अपने देवर सुनील के कमरे में उसे धकेल कर दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद सुनील ने उसके साथ रेप किया और फिर मानिका और सुनील ने मिलकर उसे जबरन कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर वापस घर पहुंचा दिया.

ऐसे बची जान

पीड़िता के मुताबिक जहर के प्रभाव से थोड़ी ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी. परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी जान बच गई. इसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दी. जब थाने से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. वहीं एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है.

क्या कहती है पुलिस?

सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह के मुताबिक 9 जून को फुगाना थाने में वारदात की सूचना मिली थी. उसकी जांच कराई गई. पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर लड़की से पूछताछ की. इसमें लड़की ने खुद बताया कि उसने गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है. फिर एक घंटे बाद लड़की ने अपना स्टेटमेंट बदल दिया. अभी थाने पर दो दिन पहले ही एक सूचना मिली कि लड़की की ने एक एप्लीकेशन दी है. इसमें बताया है कि उनकी बेटी के साथ सुनील और उसकी भाभी ने मिलकर रेप किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Follow Us