बेवफा बीवी ने जिसके प्यार में दे दी जान, पति और बेटे ने उसे मार दी गोली; हैरान कर देगी मर्डर मिस्ट्री

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री सुलझा ली है. अवैध संबंध के कारण पत्नी की आत्महत्या का बदला लेने के लिए पति और बेटे ने मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी. इस खूनी वारदात ने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया था. हालांकि पुलिस ने अब आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है. जिसमें बेवफाई और प्रतिशोध की कहानी सामने आई है.

मुजफ्फरनगर में मर्डर मिस्ट्री का खुलासा Image Credit:

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझा लिया है. इसी के साथ वारदात के पीछे की हैरंतगेज मर्डर मिस्ट्री भी खुलकर सामने आ गई है. पुलिस ने इस वारदात में एक पिता-पुत्र को अरेस्ट किया है. पुलिस के मुताबिक मृत युवक का आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबंध था. इसका खुलासा होने पर युवक की पत्नी ने छह महीने पहले सुसाइड कर लिया था. इसका बदला लेने के लिए महिला के पति और नाबालिग बेटे ने दो दिन पहले पत्नी के प्रेमी पर पहले धारदार हथियार से हमला किया, फिर गोली मारकर हत्या कर दी.

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला के पति और बेटे को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक मामला भोपा थाना क्षेत्र में शाहदरा बांगर गांव का है. इस गांव में रहने वाले अक्षय नामक युवक की 23 मार्च को हत्या हो गई थी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे. पुलिस ने मामले की जोंच करते हुए संदेह के आधार पर एक नाबालिग को पकड़ा और उससे पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया.

बदले की भावना से की हत्या

पुलिस के मुताबिक शाहदरा बांगर गांव में रहने वाले मनोज की पत्नी के गांव के ही युवक अक्षय के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी मनोज और उसके परिवार को हुई तो घर में विवाद शुरू हो गया. इन्हीं परिस्थितियों में मनोज की पत्नी ने छह महीने पहले जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी. इस घटना से मनोज के परिवार की काफी बेइज्जती हुई थी. इसी बेइज्जती का बदला लेने के लिए मनोज और उसके बेटे ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है.

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के मुताबिक मनोज की बीवी की मौत के बाद अक्षय ने गांव छोड़ दिया था, लेकिन पिछले दिनों वह लौट आया. ऐसे में मनोज ने अक्षय की हत्या का प्लान बनाया और बेटे के साथ मिलकर खेत से लौटते समय रास्ते में ही उसे रोक लिया. इन दोनों पहले अक्षय के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया, लेकिन अक्षय जिंदा बच गया तो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी. एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल के मुताबिक दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है.

Follow Us