नोएडा को मिलेगी नई रफ्तार! रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-60 तक बनेगा 6 लेन एलिवेटेड रोड

नोएडा प्राधिकरण रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर 60 तक 6 किलोमीटर लंबा 6-लेन एलिवेटेड रोड बना रहा है. यह परियोजना लाखों वाहन चालकों को DND और दक्षिणी दिल्ली की ओर आवागमन में ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत देगी. IIT रुड़की इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट और DPR तैयार करेगा.

नोएडा में बनेगी एलिवेटेड रोड Image Credit:

नोएडा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. नोएडा प्राधिकरण ने ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए एक नय़ा एलीवेटर रोड बनाने का फैसला किया है. इसके तहत रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर 60 स्थित यूप्लेक्स तक करीब 6 किलोमीटर लंबा छह लाइन एलीवेटर रोड बनाया जाएगा है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 700 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे.

एलिवेटेड रोड बनाने से औद्योगिक सेक्टर फेज 1 और फेज 3 के बीच आवागमन आसान होगा. वहीं, डीएनडी और दक्षिणी दिल्ली की ओर आने जाने वाले लाखों वाहन चालकों को भी बड़ी राहत मिलेगी. नोएडा प्राधिकरण ने इस परियोजना के लिए IIT-रुड़की को कंसल्टेंट नियुक्त किया है, जो इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट और DPR तैयार करेगा.

30 मिनट का सफर अब सिर्फ 10 मिनट में

एलिवेटेड रोड बनाने से पहले आईआईटी रुड़की रोड की फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करेगा और उसके बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी (DPR) तैयार करेगा. इसके लिए प्राधिकरण करीब 3.5 करोड रुपए IIT-रुड़की को देगा. बताया जा रहा है की पहली बार किसी निर्माण परियोजना में आईआईटी रुड़की को कंसल्टेंट के रूप में यह जिम्मेदारी सौंप गई है.

वर्तमान में औद्योगिक सेक्टर फेज 1 और फेज 3 के बीच आने जाने वाले लोगों को रजनीगंधा सेक्टर 10, 21 चौराहा, चौड़ा मोड, सेक्टर 12 तिराहा और सेक्टर 57 तक पांच प्रमुख रेड लाइटों से होकर गुजरना पड़ता है. इससे रोजाना लंबा ट्रैफिक जाम लगता है. एलिवेटेड रोड बनने के बाद बिना रुके 30 मिनट का सफर सिर्फ 10 मिनट में तय की जा सकेगी.

शहर के लाखों लोगों को फायदा- प्राधिकरण के CEO

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश ने बताया कि रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर 60 स्थित यूप्लेक्स तक 6 किलोमीटर लंबे छह लेन एलीवेटिड रोड के एलाइनमेंट को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है. अब IIT रुड़की फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करेगा, जिसके बाद DPR बनाकर निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि शहर में एलिवेटेड रोड बनने के बाद नोएडा सेक्टर 95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणास्थल, डीएनडी मार्ग सेक्टर 57, सेक्टर 60 और औद्योगिक क्षेत्र के बीच सफर तेज और सुगम होगा. इसके अलावा ग्रेनो वेस्ट और आसपास की सोसाइटी में रहने वाले लोगों को रोजाना लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी. इससे शहर के लाखों लोगों को फायदा होगा.

Follow Us