‘शेखर’ बनकर 4 महीने तक महिला के साथ रखा रिलेशन, असली पहचान खुलते ही भागा अदनान

ग्रेटर नोएडा में अदनान नाम के एक युवक पर हिंद पहचान के साथ एक महिला के साथ रिलेशनशिप रखने का मामला सामने आया है. अब महिला ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. महिला के मुताबिक अदनान ने अपना नाम शेखर बताकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया.

आरोपी अदनान Image Credit:

ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर पहचान बदलकर दोस्ती करने और महिला को धोखे में रखने का मामला सामने आया है.आरोप है कि मेरठ निवासी एक युवक ने अपना नाम बदलकर इंस्टाग्राम पर अलग पहचान बनाई. खुद को शेखर बताकर ग्रेटर नोएडा की रहने वाली महिला से नजदीकी बढ़ाई. बाद में युवक की असली पहचान अदनान के रूप में सामने आने के बाद पूरा मामला खुल गया.

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है. जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला जोकि ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र के रहने वाली है और सफाई का काम करती है. युवती का आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान और नाम छुपाकर उससे बातचीत शुरू की. धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. युवती का कहना है कि जब उसे युवक की असलियत का पता चला तो उसने इसका विरोध किया जिसके बाद आरोपी उससे दूरी बनाने लगा.

इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती 4 महीने तक चला रिश्ता

थाना बीटा 2 पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि करीब 4 महीने पहले दोनों की इंस्टाग्राम के ज़रिए दोस्ती हुई थी. बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. पकड़े गए युवक की पहचान अदनान के रूप में हुई है जो मेरठ के थाना सरसुपुर क्षेत्र का रहने वाला है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ समय बाद उसे महसूस हुआ कि दोनों के बीच उम्र का अंतर ज्यादा है. युवती की उम्र 35 साल है जबकि अदनान करीब 22 साल का है इसी वजह से उसने महिला से दूरी बनानी शुरू कर दी.

युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज आरोपी भेजा गया जेल

थाना प्रभारी बीटा 2 विनोद कुमार ने यह भी बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है.पूरे मामले में आगे की जांच की जा रही है. जांच सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Follow Us