जेवर एयरपोर्ट शुरू होने से नोएडा और पश्चिम यूपी के लोगों की होगी बल्ले-बल्ले, मिलेंगी ये सहूलियतें
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत पश्चिमी यूपी के जिलों को बेहद लाभ होने जा रहा है. इन क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और गारमेंट इंडस्ट्री को तेजी से बढ़ावा मिलेगा. साथ ही पर्यटन और निवेश के क्षेत्र में भी उछाल आएगा. आइए जानते हैं जेवर एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होने के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत पश्चिमी यूपी के जिलों को और क्या लाभ होने जा रहा है.
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट सेवा शुरू हो गई. ऐसा होने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और पूरे पश्चिमी यूपी के आम लोगों और कारोबारियों को इससे काफी फायदा मिलने जा रहा है. मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा जैसे जिलों के कारोबारियों की तो बल्ले-बल्ले हो सकती है.
दिल्ली के हैवी ट्रैफिक से मिलेगी मुक्ति
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट सेवाओं की शुरुआत से सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली के ट्रैफिक और पीक-आवर के जाम से मुक्ति मुक्ति मिल सकती है. दरअसल,दिल्ली एयरपोर्ट जाते वक्त यात्रियों को धौला कुंआ, राव तुला राम मार्ग या महिपालपुर के भारी ट्रैफिक से दो-चार होना पड़ता है.
पीक ऑवर्स में ये दूरी तय करना बहुत मुश्किल भरा हो जाता है. लेकिन, वहीं, जेवर एयरपोर्ट के लिए यमुना एक्सप्रेसवे का रास्ता पूरी तरह चौड़ा और सिग्नल-फ्री है, जिससे आप आसानी से बिना ट्रैफिक का सामना किए अपने डेस्टिनेशन पर पहुंच सकते हैं.
नोएडा के साथ पश्चिमी यूपी के इन जिलों को होगा खूब फायदा
ग्रेटर नोएडा, कासना, दादरी और यमुना एक्सप्रेसवे के पास रहने वालों को अब फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इन इलाकों से आप घंटे भर के अंदर जेवर एयरपोर्ट तक पहुंच सकते हैं. हालांकि, इस एयरपोर्ट का सबसे बड़ा फायदा नोएडा से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों को होगा.
अलीगढ़, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा के लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट जाने में काफी वक्त जाया करना पड़ता था. लेकिन अब यमुना एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे के जरिए ये सभी शहर सीधे जेवर एयरपोर्ट से कनेक्टेड हैं. यहां रहने वाले आसानी से जेवर एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं और यहां से अपनी फ्लाइट पकड़ सकते हैं.
मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के तौर पर विकसित होगा जेवर एयरपोर्ट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब सिर्फ हवाई सेवाओं के लिए सीमित नहीं रहेगा. आने वाले समय में यह देश और दुनिया के सबसे आधुनिक मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा. यहां यात्रियों को एयरपोर्ट से निकलते ही रैपिड रेल बुलेट ट्रेन, मेट्रो, भारतीय रेलवे और पॉड टैक्सी जैसी आधुनिक सुविधाओं की कनेक्टिविटी मिलेगी. इससे मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और गारमेंट इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा. युवाओं को रोजगार मिलेगा.
पर्यटन और निवेश के क्षेत्र में आएगी बेहतरी
जेवर एयरपोर्ट से मथुरा, वृंदावन जैसे पर्यटन वाले क्षेत्र महज 1 से डेढ़ घंटे की दूरी पर दूरी पर हैं. जेवर एयरपोर्ट से पर्यटकों को इन क्षेत्रो तक पहुंचना आसान हो जाएगा, जिससे टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा.जेवर एयरपोर्ट के चालू होने से यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा और
