नोएडा में प्यार का खौफनाक अंत! तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी जोड़े; युवक की मौत, युवती दिल्ली रेफर

नोएडा में प्रेम प्रसंग में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां युवक-युवती ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. युवक की मौत हो गई, जबकि युवती को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है. युवती अपने परिवार को बताए बिना युवक के पास आई थी. पुलिस को यह आत्महत्या का मामला लग रहा है.

नोएडा में प्रेमी जोड़े ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, एक की मौत Image Credit:

नोएडा में सोमवार तड़के बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. यहां एक प्रेमी जोड़े ने मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाक के दौरान युवक की मौत हो गई जबकि युवती की गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया.

यह घटना नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में सुबह करीब 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है. छत से कूदने के तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों को गंभीर हालत में जमीन पर पड़ा देखा. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान पुनीत के रूप में हुई है जो की मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है.

पिछले दो दिनों से साथ में रह रहे थे दोनों

मामले की शुरुआती जांच में यह बात निकलकर सामने आई है की युवती अपने परिवार को बिना बताए युवक के पास आ गई थी. दोनों पिछले दो दिनों से साथ रह रहे थे. बताया जा रहा है की घटना से पहले भी दोनों के बीच बातचीत और साथ समय बिताने की बात सामने आए, लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों ने इतना बड़ा खौफनाक कदम क्यों उठाया.

थाना प्रभारी सेक्टर 24 ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. युवती के परिजन अभी कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन युवती की हालत गंभीर है. उसके होश में आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी. फिलहाल पुलिस दोनों के कॉल डिटेल पारिवारिक स्थिति और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

पुनीत नोएडा में निजी कंपनी में करता था नौकरी

वहीं दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक युवक पुनीत के परिवार में कोहरा मच गया. वह नोएडा में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था. इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है, हर कोई यह जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर दोनों के कूदने की आखिर क्या वजह हो सकती है?

Follow Us