फैन ने फोटो खिंचवाने का रिक्वेस्ट किया तो भड़क गईं हरियाणवी डांसर, दी भद्दी-भद्दी गालियां, ग्रेटर नोएडा का वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र के कमर्शियल बेल्ट इलाके से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी नजर आ रही हैं. डिंपल चौधरी के द्वारा दो लोगों के साथ जमकर गाली-गलौज और बदतमीजी की जा रही है. डिंपल चौधरी उन लोगों को भद्दी भद्दी गालियां देती नजर आ रही हैं.

हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी Image Credit:

ग्रेटर नोएडा में एक हरियाणवी डांसर की गाली-गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो तकरीबन तीन से चार दिन पहले की बताई जा रही है. इसमें एक हरियाणवी डांसर दो लोगों के साथ जमकर गाली गलौज करती दिख रही है.

ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र के कमर्शियल बेल्ट इलाके का बताए जा रहे है इस वीडियो में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी नजर आ रही हैं. डिंपल चौधरी के द्वारा दो लोगों के साथ जमकर गाली-गलौज और बदतमीजी की जा रही है. डिंपल चौधरी उन लोगों को भद्दी भद्दी गालियां देती नजर आ रही हैं.

परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा आई थी हरियाणवी डांसर

दरअसल, डिंपल चौधरी अपने परिवार के साथ कमर्शियल बेल्ट पर आई हुई थी. इस दौरान किसी व्यक्ति ने उन्हें पहचान लिया और फोटो खिंचवाने के लिए कहा. लेकिन इसी बात पर वह इतना भड़क गईं कि उन लोगों के साथ में गाली-गलौज करने शुरू कर दीं. उनके द्वारा जब भद्दी-भद्दी गलियां मौके पर दी गईं तो आसपास के काफी लोग भी इकट्ठा हो गए.

विवाद की सूचना पर पुलिस भी पहुंची

विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया गया. फिलहाल, इस मामले में किसी के द्वारा भी कोई लिखित में शिकायत नहीं दी गई. हालांकि, किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

डिंपल चौधरी के व्यवहार की आलोचना कर रहे लोग

घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है. लोगों का कहना है कि अगर किसी फैन ने साथ में फोटो खिचवाने के लिए बोल दिया तो क्या हुआ डिंपल चौधरी को सरेआम गली नहीं देनी चाहिए थी. वहीं, जिन लोगों के साथ डांसर डिंपल चौधरी ने गाली-गलौज की थी, उनका भी वीडियो सामने आया है. उन लोगों का कहना है कि हमने बड़े शांत स्वभाव से फोटो खींचने के लिए बोला था लेकिन डिंपल चौधरी इतना भड़क गईं और उसने गाली-गलौज शुरू कर दी.

Follow Us