नोएडा में IIT दिल्ली से पासआउट युवा ने ली बुजुर्ग की जान, पार्किंग विवाद में दिया था धक्का
नोएडा के थाना फेज वन क्षेत्र के सेक्टर 15 बी ब्लॉक के रहने वाले 77 वर्षीय प्रकाश चंद्र बैंक में सेवानिवृत अधिकारी थे. गुरुवार देर रात उनका पड़ोस में रहने वाले 30 वर्षीय अंश नाम के युवक से कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया. इसी दौरान अंश ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई. परिजन उन्हें आनन-फानने में अस्पताल ले गए. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
नोएडा के सेक्टर 15 में कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी और पड़ोसी युवक के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने बुजुर्ग के साथ मारपीट करते हुए उन्हें धक्का दे दिया. हालत बिगड़ने के बाद बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया. यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
नोएडा के थाना फेज वन क्षेत्र के सेक्टर 15 बी ब्लॉक के रहने वाले 77 वर्षीय प्रकाश चंद्र बैंक में सेवानिवृत अधिकारी थे. गुरुवार देर रात उनका पड़ोस में रहने वाले 30 वर्षीय अंश नाम के युवक से कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले बहस शुरू हुई. लेकिन कुछ ही देर बाद मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक बात पहुंच गई.
पार्किंग को लेकर कहासुनी के बाद बिगड़े हालात
स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार रात गुस्से में आए अंश ने बुजुर्ग प्रकाश चंद्र के साथ मारपीट करते उन्हें धक्का दे दिया. बुजुर्ग चंद्र प्रकाश जमीन पर नीचे गिर पड़े धक्का लगने के बाद बुजुर्ग की तबीयत अचानक बिगड़ गई. परिवार के लोगों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया. हालत को देखते हुए बाद में परिजन होने कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया.
IIT रुड़की पास आउट है आरोपी युवक
पुलिस के मुताबिक आरोपी अंश, मृतक बुजुर्ग का पड़ोसी है. वह आईआईटी रुड़की से पढ़ाई कर चुका है. घटना की जानकारी मिलते ही थाना फेज वन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस ने क्या बताया?
थाना फेस वन प्रभारी अमित कुमार ने बताया की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रकाश चंद्र और उनके पड़ोसी अंश के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के दौरान धक्का लगने के बाद बुजुर्ग की हालत खराब हो गयी. उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है. मामले में सभी पहलू से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
