अधूरी थी सड़क, अंधेरे में नहीं दिखा रास्ता, गड्ढे में गिरने से अस्पताल मैनेजर की चली गई जान

फरीदाबाद के अतुल कुमार जोशी, ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे.रविवार रात में बाइक से मंझावली पुल के रास्ते से ग्रेटर नोएडा की तरफ आ रहे थे. पुल के आगे सड़क निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा हुआ था. रात के अंधेरे में रास्ता समझ नहीं आने के कारण वह बाइक समेत गड्ढे में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई.

अधूरी सड़क ने ग्रेटर नोएडा में ली एक और जान Image Credit:

ग्रेटर नोएडा की दनकौर कोतवाली क्षेत्र में अधूरी सड़क और गहरे गड्ढे ने एक बाइक सवार की जान ले ली. मंझावली पुल के पास पक्की कोठवाली क्षेत्र में निर्माणधीन मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

रात के अंधेरे में नजर नहीं आई अधूरी सड़क

फरीदाबाद के एचआईपी क्षेत्र के रहने वाले करीब 45 वर्ष अतुल कुमार जोशी, ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. रविवार रात में बाइक से मंझावली पुल के रास्ते से ग्रेटर नोएडा की तरफ आ रहे थे. पुल के आगे सड़क निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा हुआ था. रात के अंधेरे में रास्ता समझ नहीं आने के कारण उनकी बाइक सीधे गहरे गड्ढे में जाकर गिर गई.

रातभर गड्ढे में पड़े रहे

हादसे में अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए और काफी देर तक वह गड्ढे में पड़े रहे. सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने उन्हें गड्ढे में पड़े देखा. फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई.मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हेलमेट टूटने से सर में आई गंभीर चोट, जबड़ा भी टूटा

जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद हेलमेट का शीशा टूटकर मृतक के चेहरे से टकरा गया। इससे सिर वह जबड़े में गंभीर चोट आई. ज्यादा खून बहने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि मंझावली पुल को जोड़ने वाली सड़क का काम काफी लंबे समय से अधूरा पड़ा है. मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी संकेत न होने के कारण लगातार हादसे का खतरा बना रहता है.

पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक केशव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इस पूरे हादसे में किसकी लापरवाही है इसकी जांच की जा रही है. परिजनों की तरफ से अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Follow Us