क्या फरवरी में हो जाएगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन? CM योगी के सलहाकार ने दी बड़ी जानकारी
सीएम योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरी तरह बनकर तैयार है. इसके उद्घाटन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. ऐसे में एयरपोर्ट का उद्घाटन जल्द होने की उम्मीद और बढ़ गई है.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. अब सिर्फ से इसके उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद फ्लाइट संचालन की शुरुआत हो जाएगी. अब इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहाकार अवनीश अवस्थी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट किया है, जिससे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर हलचलें तेज हो गई हैं.
सीएम योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरी तरह बनकर तैयार है. अब उसके उद्घाटन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं, उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि उद्घाटन के साथ ही एयरपोर्ट से विमान का संचालन शुरू किया जा सकता है. अवनीश अवस्थी के इस पोस्ट के बाद एयरपोर्ट के जल्द शुरू होने की उम्मीद और मजबूत हो गई है. हो सकता है कि फरवरी के अंत में ही इसका उद्घाटन कर दिया जाए.
सीएम योगी कर चुके हैं जेवर एयरपोर्ट का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते दिनों नोएडा दौरे पर पहुंचे थे. उन्होंने जेवर एयरपोर्ट से जुड़ी तैयारी की गहन समीक्षा की थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए. सीएम योगी की तरफ से एयरपोर्ट प्रशासन को तय सीमा के अंदर सभी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया था.
एयरड्राप लाइसेंस मिलने बाद उड़ानों की घोषणा की जाएगी
यमुना अथॉरिटी और एयरपोर्ट प्रशासन की टीम तब से लगातार साइट पर मौजूद सुरक्षा जांच, तकनीकी परीक्षण ,सीसीटीवी कैमरे और एयर टावर जैसे रुके काम को पूरा करने में जुटी हई थी. अब इसे पूरा भी कर लिया गया है. प्राधिकरण के सीईओ के मुताबिक एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के बाद उड़ानों की औपचारिक घोषणा की जाएगी.
विकास की रफ्तार को तेज करेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कारण इस पूरी क्षेत्र में रियल एस्टेट इंडस्ट्री और रोजगार के अनुसार पैदा हो रहे हैं. इस क्षेत्र में निवेशकों की रुचि तेजी से बढ़ी है. जमीन के दामों में भी भारी उछाल देखने के लिए मिला है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से लाखों लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है. होटल ट्रांसपोर्ट लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर में बड़े पैमाने पर जॉब्स के अवसर पैदा होंगे. सरकार और प्रशासन का दावा है कि यह एयरपोर्ट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नहीं ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
पांचवा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनेगा नोएडा एयरपोर्ट
करीब 3000 एकड़ में फैला यह हवाई अड्डा पांचवा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन जाएगा. इसके बनने के बाद जेवर मथुरा आगरा बुलंदशहर अलीगढ़ इन सभी इलाकों में रियल एस्टेट में जमीन की कीमतें 20 गुना तक बढ़ गई है. निवेशकों की नजर अब इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर भारत के लिए सबसे बड़ा ट्रांजिट हब साबित होगा।