‘ठाकुर हूं’ कहने वाली बैंक कर्मी की सफाई, बोली- बदतमीजी की, इसलिए बोला

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें वह एक शख्स से विवाद के दौरान ‘ठाकुर हूं, ऐसी-तैसी कर दूंगी’ कहते नजर आ रही हैं. अब इस वीडियो पर उनकी सफाई आई है. उन्होंने कहा कि मैंने किसी कस्टमर के साथ अभद्रता नहीं की है.

एचडीएफसी बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह ने दी सफाई

कानपुर के पनकी क्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक की एक शाखा से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस वीडियो में बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह किसी शख्स से बहस करती हुई दिख रही हैं. इस दौरान वह यह भी कह रही हैं कि ‘ठाकुर हूं, ऐसी-तैसी कर दूंगी’. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई.

बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह की आई सफाई

अब एचडीएफसी बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह ने एक वीडियो जारी कर इस मामले पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि मैंने किसी कस्टमर के साथ अभद्रता नहीं की. मेरा विवाद एक महिला संविदा कर्मचारी के पति से हुआ था. उसने मुझसे मेरी जाति पूछकर मेरे से अभद्रता की. इसपर मुझे गुस्सा आ गया था. उन्होंने आगे कहा कि मैं ठाकुर मुझे इसपर गर्व है.

‘गलत तरीके से जातिवाद का मुद्दा बनाया जा रहा है’

आस्था ने कहा कि वीडियो  6 जनवरी का है. अब इसे गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है. जातिवाद का मुद्दा बनाया जा रहा है. महिला कर्मचारी ने इस्तीफा देकर उसी दिन रिलीविंग की मांग की थी. इस दौरान संविदा कर्मचारी की ननद भी साथ थी, जिससे हल्की सी बहस हो गई थी. उस महिला ने कर्मचारी ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी. फिर उसके पति ने वर्किंग ऑवर खत्म होने के बाद बैंक आकर मेरे से अभद्रता की. इसके बाद ही मैंने प्रतिक्रिया दी थी.

‘धमकी और अपमानजनक भाषा को बर्दाश्त करना मुश्किल’

आस्था ने कहा कि महिला कर्मचारी के पति ने मुझे धमकी दी और मेरी जाति पूछी जिससे मुझे गुस्सा आ गया. उन्होंने कहा कि उन्हें पता है सार्वजनिक सेवा में शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए. ऐसे में मेरे कुछ शब्द गलत हो सकते हैं लेकिन धमकी और अपमानजनक भाषा को बर्दाश्त करना मुश्किल है.