नोएडा: टेंपो चालक का एक्सीडेंट, मदद करने पहुंचे लोगों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत
नोएडा में बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया. जैसे ही टेंपो चाल की मदद के लोग पहुंचे तो ट्रक ने राहगीरों को रौंद दिया.
नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. बेकाबू ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को बुरी तरह से कुचल दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. यह घटना उस समय हुई, जब एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. उसे राहगीर बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी.
जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र इलाके के सेक्टर 62 गोल चक्कर के पास देर रात दिल्ली की ओर जा रही तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्ती की टेंपो चालक फंस गया और बुरी तरह घायल हो गया. हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई. टेंपो चालक की हालत देख आसपास से गुजर रहे चार लोग उसकी मदद के लिए मौके पर पहुंचे. वह चालक को वहां से निकलने का प्रयास कर रहे थे.
कई फुट हवा में उछलकर सड़क पर गिरे लोग
इसी दौरान पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार सब्जियों से लदा ट्रक सीधे उन लोगों को कुचलता हुआ निकल गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, ‘ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी की टक्कर लगते ही लोग कई फुट हवा में उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे. कुछ लोग मौके पर ही घायल हो गए, वहां मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दिया, इस हुए हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए.’
मृतकों की हुई पहचान
घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस नाम मृतकों की पहचान देवेंद्र और गोविंदा के रूप में की है वहीं सोहेल, सचिन, हरिओम समेत अन्य लोग घायल बताये जा रहे हैं, अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.
पुलिस जांच में जुटी
थाना प्रभारी सेक्टर 58 ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने सब्जी से भरे ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया. पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.
