सीमा हैदर ने अपने बेटे का रख दिया ऐसा नाम, पाकिस्तानियों को लग जाएगी मिर्ची

सीमा हैदर ने अपने नवजात बच्चे का नाम भारत रखा है. उन्होंने कहा कि भारत से सुंदर नाम कोई हो ही नहीं सकता. यह नाम हमारे देश की पहचान है और हमें इस पर गर्व है.सीमा हैदर ने साफ तौर पर कहा है कि वह अब भारत में ही रहना चाहती हैं.

सीमा हैदर Image Credit:

ग्रेटर नोएडा की रबूपुरा में रहने वाली सीमा हैदर ने अपने बेटे का नामकरण किया है. उन्होंने अपने बेटे का नाम भारत रखा है, जो चर्चा का विषय बन गया है. नामकरण के मौके पर सीमा हैदर ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि उन्हें हिंदू धर्म बहुत सुंदर लगता है और वह इसे अपना कर बेहद खुश हैं. उन्हें इस बात पर गर्व है कि वह अब हिंदू है.

सीमा हैदर ने बताया कि नामकरण संस्कार के दौरान पंडित जी ने बच्चे के नाम के लिए अक्षर ‘भ’ अक्षर सजाया था. इसके बाद परिवार ने काफी सोच विचार किया और अंत में बेटे का नाम भारत तय किया गया. उन्होंने कहा कि भारत से सुंदर नाम कोई हो ही नहीं सकता. यह नाम हमारे देश की पहचान है और हमें इस पर गर्व है.

क्रिकेट और भारत से जुड़ी भावनाएं भी साझा की

सीमा हैदर ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि उन्हें क्रिकेट मैच में भारत को जीतते देखना बहुत अच्छा लगता है. जब भी भारत का मैच होता है तो वह भगवान से प्रार्थना करती है कि भारत ही जीते. भारत की जीत उन्हें खुशी देती है और वह हमेशा भारत का समर्थन करती हैं.

सीमा हैदर ने साफ तौर पर कहा है कि वह अब भारत में ही रहना चाहती हैं. पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती. भारत में उन्हें बहुत प्यार मिला है. यहां के लोग उन्हें अपनाते हैं और अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं. उन्हें यहां रहकर बहुत अच्छा लगता है और उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है.

परिवार और बच्चों को लेकर दी जानकारी

सीमा हैदर ने बताया कि उनके चार बच्चे पाकिस्तान में हुए थे. भारत आने के बाद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया. अब यह सचिन से उनका दूसरा बच्चा है. इस बच्चे का जन्म ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में हुआ है, सीमा की डिलीवरी सामान्य रही. सीमा हैदर और उनके पति सचिन मीना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं. दोनों अक्सर वीडियो बनाकर शेयर करते रहते हैं. उसपर लाखों व्यू आते हैं. बच्चे का नाम भारत रखे जाने पर उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है.

नामकरण के दौरान सीमा के वकील भी रहे मौजूद

नामकरण के दौरान सीमा के वकील एके सिंह भी मौजूद रहे. उन्होंने सारी रस्में सीमा के भाई यानी कि बच्चों के मामा बनने के तौर पर निभाई. धूमधाम से बच्चे का नाम संस्करण का प्रोग्राम शुरू हुआ. सभी ने माता-पिता और बच्चे को अपना आशीर्वाद भी दिया. फिलहाल सीमा हैदर अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं. उनका कहना है कि वह अब और बच्चे नहीं करना चाहती हैं. फिलहाल बच्चों की पढ़ाई और परवरिश पर उनका ध्यान केंद्रित है.

Follow Us