बच्चों पर भी नहीं पसीजा दिल, दो नाबालिगों को रस्सी से बांधकर पीटा था, अब दुकानदार हुआ अरेस्ट
नोएडा के सेक्टर 40 के गुडविल अस्पताल के पास दुकान लगाने वाले एक शख्स ने दो नाबालिग बच्चों को पकड़ लिया. कानून को अपने हाथ में लेते, उनके हाथ रस्सी से बांध दिए. फिर उनकी पिटाई कर दी. किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था. अब इस मामले में पुलिस ने दुकानदार को अरेस्ट कर लिया है.
यूपी के हाईटेक शहर कहे जाने वाले नोएडा में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चों के साथ एक दुकानदार ने मारपीट ही नहीं की बल्कि दोनों बच्चों को रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दोनों बच्चों के हाथ रस्सी से बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं.
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई. आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक पूरा मामला सेक्टर 40 स्थित गुडविल अस्पताल के पास बनी एक टी स्टॉल का है. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दुकान संचालक ने दोनों नाबालिग बच्चों को पकड़ लिया. कानून को अपने हाथ में लेते, उनके हाथ रस्सी से बांध दिए.
बच्चों का उम्र देख भी नहीं पसीदा दुकानदार का दिल
बच्चों की उम्र और हालात देखने के बाद भी दुकानदार का दिल नहीं पसीजा. इस दौरान किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सेक्टर 39 थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. जांच में सामने आया कि अगापुर निवासी टी स्टाल संचालक सुरेश कुमार पांडे ने दोनों बच्चों को रस्सी से बांधा था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने आरोपी को भेजा गया जेल
थाना प्रभारी सेक्टर 39 डीपी शुक्ला ने बताया की वीडियो वायरल होने के बाद मामले का तत्काल संज्ञान लिया गया था. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है लोगों का कहना है कि अगर बच्चों से कोई गलती हुई थी तो इसकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए थी, ना की खुद कानून हाथ में लेना चाहिए था.
पुलिस ने चेताया
पुलिस के आला अधिकारियों ने चेताया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाज़त नहीं है. अगर कोई भी व्यक्ति ऐसा करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.बच्चों को सजा देने के नाम पर रस्सी से बांधना उनके हाथ इस तरह का व्यवहार करना गलत है
