लखनऊ-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, अंदर बैठे 180 यात्रियों को उतारा गया

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ़्लाइट (6E) में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब उड़ान से पहले उसे बम से उड़ाने की धमकी मिली. फ्लाइट में मौजूद 180 यात्रियों को एहतियातन नीचे उतार लिया गया. सुरक्षा कर्मियों ने एहतियात विमान और उसके आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की. उसके बाद ही फ्लाइट को टेक ऑफ की मंजूरी मिली.

इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी

लखनऊ से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट को आज यानी शुक्रवार को उड़ान भरने से ठीक पहले एक झूठी धमकी मिली है. इस फ्लाइट में तकरीबन 180 यात्री मौजूद थे. जैसे ही क्रू को फ्लाइट में बम होने की धमकी की जानकारी मिली, फ्लाइट के टेकऑफ की प्रक्रिया को रोक दिया गया. यात्रियों को तत्काल फ्लाइट से नीचे उतारा गया.

जांच में झूठी पाई गई धमकी

सुरक्षा कर्मियों ने एहतियात विमान और उसके आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की. बम निरोधक दस्ता और अन्य एजेंसियों ने भी पूरे विमान की जांच की. इसकी वजह से उड़ान भरने में देरी हुई है. जांच में इस धमकी के झूठे होने की पुष्टि हुई है. सब कुछ ही सही पाए जाने के बाद फ्लाइट को उड़ान के लिए मंजूरी दे दी गई. अब फ्लाइट अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई है.

टिश्यू पेपर पर लिखा था बॉम्ब

सूत्रों के मुताबिक, क्रू को विमान के शौचालय में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर बम लिखा हुआ था. इसके बाद क्रू ने इसकी जानकारियां सीनियर ऑफिशियल्स को दी. अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते और अन्य एजेंसियों के जांच के दौरान कोई विस्फोटक या हानिकारक पदार्थ नहीं मिला. हम आगे की कानूनी व सुरक्षा प्रक्रियाएं अपना रहे हैं. यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है टिश्यू पेपर पर बम किसने और कब लिखा.

यात्रियों के बीच मच गया था हड़कंप

यात्रियों को जब फ्लाइट को बॉम्ब से उड़ाने की धमकी के बारे में जानकारी मिली तो उनके बीच हड़कंप मच गया. हालांकि, विमान के अंदर मौजूद क्रू ने सबको शांत कराया. फिर एक-एक कर सबको नीचे उतारा. जांच में यह धमकी पूरी तरह से हॉक्स साबित हो. इसके बाद फिर यात्रियों को विमान में बिठा कर दिल्ली के लिए रवाना किया गया. फिर जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली.

Follow Us