नोएडा के बड़े स्कूल में भी गैस संकट, बच्चों को नहीं मिल पाएगा लंच-स्नैक्स; आया मेल

नोएडा के एक बड़े स्कूल में LPG सिलेंडर की गंभीर कमी आ गई है. इसका संकट बच्चों के लंच और स्नैक्स प्रोग्राम पर मंडरा रहा है. स्कूल ने माता-पिता को मेल भेजकर बताया कि कैटरर के पास कुछ ही दिन का गैस स्टॉक है. इसके कारण बच्चों का भोजन बंद हो सकता है, अभिभावकों को वैकल्पिक व्यवस्था रखने को कहा गया.

नोएडा के बड़े स्कूल में LPG सिलेंडर की कमी

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध ने LPG सप्लाई में संकट पैदा कर दिया है. सबसे बड़ी समस्या 19kg के कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर है. शादी समारोह और होटलों के बाद अब स्कूलों पर भी इसका असर पड़ रहा है. नोएडा के एक बड़े स्कूल में LPG सिलेंडर की कमी हो गई है. इसकी वजह से स्कूल में बच्चों के लंच और स्नैक्स पर संकट मंडरा रहा है.

नोएडा के एक बहुत बड़े स्कूल ने बच्चों के माता-पिता को मेल भेजा है. मेल में लिखा है कि LPG सिलेंडर की कमी हो गई है. स्कूल के कैटरर के पास सिर्फ दो दिन का गैस स्टॉक बचा है. अगर शनिवार तक नया LPG नहीं मिला तो सोमवार से बच्चों का लंच और स्नैक्स बंद हो सकता है. इसलिए अभिभावकों को वैकल्पिक व्यवस्था रखने को कहा गया है.

’16 मार्च से लंच और स्नैक्स नहीं दे पाएंगे’

अभिभावकों को नोएडा में स्थित नामी और बड़े स्कूलों में सुमार ‘श्री राम स्कूल’ ने यह मेल भेजा है. इसमें लिखा है, ‘प्रिय पेरेंट, नमस्ते! आपको यह बताना ज़रूरी है कि हमारे केटरर ने हमें बताया है कि वह स्कूल के लंच और स्नैक्स प्रोग्राम चलाने के लिए ज़रूरी LPG नहीं खरीद पा रहे हैं, क्योंकि वेस्ट एशियन युद्ध के कारण LPG की कमी है.’

बताया कि, ‘अभी उनके पास दो दिन का स्टॉक बचा है और हमें उम्मीद है कि वह शनिवार तक नया LPG स्टॉक खरीद लेंगे. अगर ऐसा नहीं होता है, तो वह सोमवार, 16 मार्च से लंच और स्नैक्स नहीं दे पाएंगे. इसलिए, आपसे रिक्वेस्ट है कि जब तक हालात ठीक नहीं हो जाते, अगले हफ़्ते के लिए अपने बच्चों के लिए सारे इंतज़ाम तैयार रखें.’

कंट्रोल रूम, हर जिले में 24×7 होगी मॉनीटरिंग

श्री राम स्कूल प्रबंधक ने साथ ही आगे कहा कि उन्हें जैसे ही LPG सिलेंडर को लेकर वेंडर से कोई अपडेट मिलेगा, इस बारे अभिभावकों को तुरंत सूचना दी जाएगी. वहीं, गैस की किल्लत से निपटने के लिए योगी सरकार कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए हैं, हर जिले में 24×7 मॉनीटरिंग के आर्डर है, एलपीजी वितरक सेंटरों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी.

Follow Us