प्रयागराज अग्निकांड: बच्चों को आग से बचाते हुए मां का बलिदान, खुद गंवाई अपनी जान

प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक बहादुर मां ने भीषण आग से अपने चार बच्चों को बचाया, जिसमें छोटे बच्चे को चादर में लपेटकर पड़ोसियों तक पहुंचाया. लेकिन खुद लपटों में घिर गईं और अपनी जान गंवा दी. यह अद्वितीय मातृ-बलिदान पूरे समाज को स्तब्ध कर गया है.

कैसे मां ने खुद बलिदान देकर चार बच्चों को बचाया Image Credit:

संगम नगरी प्रयागराज में एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया. जहां एक मां ने अपने बच्चों को बचाने के लिए अपनी जान गवां दी. इस मां ने भीषण आग में काफी देर तक अपने बच्चों को बचाने का प्रयास करती रही. इतना ही नहीं अपने एक साल के मासूम बच्चे को चादर में लपेटकर पड़ोसियों को थमाया, और खुद अग्नि में विलीन हो गईं.

दरअसल, यह घटना 12 मई को प्रयागराज के यमुनानगर जोन नैनी इलाके के चैम्पियन गली की है. क्राकरी व्यपारी के घर रात में शर्ट शर्किट से आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था. व्यपारी का परिवार ऊपरी मंजिल पर रहता थी इसलिए घर की महिलाएं और बच्चें आग में फंस गए थे.

बच्चों को बचाने के लिए मां का अद्भुत बलिदान

परिवार के ज्यादातर सदस्यों ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी बचाई. लेकिन इसी परिवार की एक महिला अर्चना और उसके चार बच्चे आग में फंस गए. लेकिन अर्चना ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने तीन बच्चों को सीढ़ी लगाकर घर से सुरक्षित बाहर निकाला और अपने साल भर के बच्चे को चादर में लपेटकर पड़ोसियों तक पहुंचाकर उसकी जान बचाई.

आग की इस घटना में मां ने अपने बच्चों को तो बचा लिया लेकिन खुद महिला को अपनी जान देनी पड़ गई. आग की लपटों में अपने बच्चों की जान बचाने वाली महिला का वीडियो अब सामने आया हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा हैं कि कैसे एक मां आग की लपटों में अपने बच्चों को बचाने की जद्दोजहद कर रही हैं.

बुरी तरह आग में घिर गईं, देखते-देखते जिंदा जली

आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची थी लेकिन संकरी गली होने के चलते आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. बच्चों को बचाने के दौरान आग ने अर्चना को बुरी तरह घेर लिया था. वह देखते ही देखते जिंदा जल गई. बाद में फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया और शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

Follow Us