प्रयागराज: शादी के चौथे दिन विधवा हुई दुल्हन, दूल्हे की रहस्यमय मौत; पेड़ पर लटकी मिली लाश

प्रयागराज के हंडिया में शादी के चौथे दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई है. दुल्हे का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया. नई नवेली दुल्हन की मेहंदी उतरने से पहले ही उसकी दुनिया उजड़ गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसमें आत्महत्या और अन्य पहलुओं पर गौर किया जा रहा है.

शादी के 4 दिन बाद पेड़ पर लटकी मिली दूल्हे की लाश

प्रयागराज में गंगानगर जोन के हंडिया थाना क्षेत्र से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. जिस घर में चार दिन पहले शादी की शहनाइयां गूंज रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है. नई नवेली दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसकी दुनिया उजड़ गई. शादी के चौथे दिन ही दुल्हे की मौत हो गई.

मामला हंडिया थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव का है, जहां 28 वर्षीय संतोष का शव गांव के बाहर एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला. संतोष की शादी 7 जून को धूमधाम से हुई थी. शादी के बाद वह अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लाया था. परिवार शादी की खुशियों में डूबे हुए थे, लेकिन किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि शादी के चौथे दिन ही यह खुशी मातम में बदल जाएगी.

शव की पहचान होते ही घर में मचा चीख-पुकार

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह गांव के लोगों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. शव की पहचान होते ही घर में चीख-पुकार मच गई. नई नवेली दुल्हन पति की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गई, जबकि माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

घटना की सूचना मिलने पर हंडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. परिजनों ने कुछ लोगों पर आरोप भी लगाए हैं.

मृतक का भाई लापता, पट्टीदारों पर लग रहे आरोप

वहीं, मृतक का भाई सुशील घटना के बाद से लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है. वहीं मृतक की मां ने कुछ पट्टीदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा था. हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को सामने रखकर कार्रवाई की जाएगी.

गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि शादी के महज चार दिन बाद आखिर ऐसी कौन सी परिस्थितियां पैदा हुईं कि संतोष की जान चली गई. नई जिंदगी की शुरुआत करने वाला युवक अचानक मौत के फंदे तक कैसे पहुंच गया, यह सवाल सभी के मन में बना हुआ है. फिलहाल, पुलिस जांच में

Follow Us