खराब तबीयत के बीच प्रेमानंद महाराज की भक्तों से अपील, बोले- मैं रहूं न रहूं, मेरी चिंता छोड़िए

खराब तबीयत के बीच प्रेमानंद महाराज ने भक्तों से एक अपील की है. उन्होंने केली कुंज आश्रम ट्रस्ट द्वारा जारी एक वीडियो में कहा कि 'हम मिलें न मिलें, बोलें न बोलें, हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं. बिना बोले भी तुम्हारे दिमाग में हम होंगे. आप लोग एकदम निश्चिंत होकर भजन और जप नाम करते रहिए.'

प्रेमानंद महाराज Image Credit:

प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य इन दिनों खराब चल रहा है. इस बीच उन्होंने अपने भक्तों और शिष्यों के लिए खास संदेश जारी किया है. वृंदावन के केली कुंज आश्रम ट्रस्ट ने अपने यूट्यूब पर प्रेमानंद महाराज का 1 मिनट 19 सेकेंड का वीडियो अपलोड किया. इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज अपने भक्तों से उनकी चिंता ना करने की अपील की है.

प्रेमानंद महाराज ने वीडियो में क्या कहा?

प्रेमानंद महाराज ने कहा वीडियो में अपने भक्तों से कहा कि ‘हम मिलें न मिलें, बोलें न बोलें, हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं. बिना बोले भी तुम्हारे दिमाग में हम होंगे. आप लोग एकदम निश्चिंत होकर भजन और जप नाम करते रहिए. प्रेमानंद महाराज ने अपने अनुयायियों से कहा है कि जो जहां जिस सेवा में है, वह उसी सेवा में समर्पित भाव से बना रहे.’

प्रेमानंद महाराज की अपील से भावुक हुए भक्त

प्रेमानंद महाराज ने भरोसा दिलाया कि वह हमेशा भक्तों के साथ हैं. समय आने पर वह खुद संवाद करेंगे. उन्होंने कहा कि अंतिम बात यही है कि चिंता नहीं करनी है. न ये चिंता करनी है कि कैसे हमारा उत्थान होगा. बिना कुछ बोले हम तुम्हारे दिमाग में रहेंगे. प्रेमानंद महाराज की इस अपील के बाद उनके भक्त भावुक हो गए. वे उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

17 मई से प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा और एकांतिक दर्शन

बता दें कि प्रेमानंद महाराज की 17 मई से रात्रि पदयात्रा और एकांतिक दर्शन बंद हैं. वह लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जुझ रहे हैं. सप्ताह में उनकी दो से तीन बार डायलिसिस होती है. शिष्यों के मुताबिक इस बीच उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई है. ऐसे में स्वास्थ्य कारणों से उनकी पदयात्रा स्थगित कर दी गई है. हालांकि, 3 दिन पहले प्रेमानंद महाराज केली कुंज आश्रम से निकलकर वराह घाट स्थित अपने गुरु गोविंद शरण महाराज के दर्शन करने लिए पहुंचे थे.

Follow Us