राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति का मामला: HC ने सीलबंद किए रिकॉर्ड, अब 12 मई को सुनवाई

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला सामने आया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में इससे जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई. कोर्ट ने दाखिल याचिका को सीलबंद करने का आदेश दिया है. हाईकोर्ट की ओर से अब इस मामले में अगली सुनवाई 12 मई को तय की गई है.

काग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो) Image Credit: PTI

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला सामने आया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में गुरुवार को इससे जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई. यह याचिका कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर ने दाखिल की थी. हाईकोर्ट ने इसे अगली सुनवाई यानी 12 मई तक टाल दी है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टीस राजेश सिंह चौहान और जज जफर अहमद की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई की. कोर्ट ने याचिका की पेपर-बुक को सीलबंद कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखने का आदेश दिया. डिवीजन बेंच ने कहा कि रिकॉर्ड को वरिष्ठ रजिस्ट्रार की सुरक्षित कस्टडी में रखा जाए. बेंच सचिव अगली सुनवाई पर सीलबंद याचिका की पेपर-बुक को खोलेंगे.

CBI जांच और केस दर्ज करने की मांग

कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगाया है. उन्होंने 25 अप्रैल 2026 को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. आज दायर याचिका पर पहली सुनवाई हुई, जजों ने मामले की सुनवाई अपने चैम्बर में की. और अगली सुनवाई 12 मई को दोपहर 2:15 बजे तय़ की.

याचिका में केंद्र सरकार, सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), सीबीडीटी, यूपी पुलिस और सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस, नई दिल्ली को पक्षकार बनाया गया है. याचिका में कोर्ट से राहुल गांधी के खिलाफ सीबीआई से विस्तृत जांच और रेगुलर केस दर्ज करने की मांग की गई है. साथ ही याचिकाकर्ता ने रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने की भी मांग की थी.

राहुल गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

गांधी परिवार पर लंबे समय से आय को लेकर निशाना बनाता जा रहा है, अगर हाईकोर्ट CBI को इन आरोपों की जांच करने के आदेश देती है. तो राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं और उन्हें अपनी आय को लेकर सबूत पेश करने पड़ सकते हैं. इससे पहले ही राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामले में सुलतानपुर एमपी/एमएलए कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं.

Follow Us