अमिताभ के बाद अब अयोध्या में रणबीर कपूर ने खरीदी 3.3 करोड़ की जमीन
रणवीर कपूर ने अयोध्या में 3.3 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है. इससे पहले ‘द सरयू’ के प्रोजेक्ट महानायक अमिताभ बच्चन ने भी निवेश किया था.अब ऐसा करने वाले रणवीर दूसरे बॉलीवुड एक्टर बन गए हैं. उन्होंने यह इनवेस्टमेंट रियल एस्टेट प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ में की है.
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने अयोध्या में जमीन खरीदी है. उन्होंने यह जमीन यहां रियल एस्टेट प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ में परचेज की है. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक यह डील तकरीहन 3.31 करोड़ रुपये में हुई है. खरीदी गई जमीन का कुल क्षेत्रफल 2,134 वर्ग बताया जा रहा है. बता दें कि ‘द सरयू’ द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) का प्रीमियम प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट है.
इससे पहले ‘द सरयू’ के प्रोजेक्ट महानायक अमिताभ बच्चन ने भी निवेश किया था. अब इस प्रोजेक्ट में इनवेस्टमेंट करने वाले रणवीर दूसरे एक्टर बन गए हैं. यह प्रोजेक्ट सरयू नदी के किनारे स्थित है. इसमें ग्रैंड क्लब हाउस, 35 से ज्यादा लाइफस्टाइल सुविधाएं और 5 एकड़ में शुद्ध शाकाहारी लग्जरी लीला होटल है.
जमीन खरीदने के बाद रणवीर बोले-मुझे अयोध्या ने चुना
रणवीर ने जमीन खरीदने के बाद कहा है कि उन्हें लगता है कि अयोध्या ने मुझे चुना अयोध्या भारत के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है. ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट में उनकी खरीदी यह जमीन उनके परिवार की विरासत का हिस्सा बनेगी. बता दें कि रणवीर का यह इनवेस्टमेंट ऐसे समय में आया है, जब वह डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म में भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं. कुछ वक्त पहले रणवीर कपूर का लुक भी सामने आया था. इस फिल्म का पहला भाग इस साल दिवाली 2026 में रिलीज होगा. वहीं, दूसरा भाग 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा.
HoABL के चेयरमैन ने क्या कहा?
रणवीर के निवेश के बाद HoABL के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा ने कहा कि अयोध्या इस समय अयोध्या सांस्कृतिक और आर्थिक पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है. उन्होंने कहा कि इंस्फास्ट्रक्चर, टूरिज्म और दुनिया भर का ध्यान खींचने की काबिलियत के चलते इस शहर में विकास की आपार संभावनाएं हैं. उन्होंने रणवीर के इनवेस्टमेंट का उदाहरण देते हुए कहा कि अयोध्या को लोग भविष्य के नजरिए से भी अब अहम इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में लोग देख रहे हैं.
