Saharanpur: राम मंदिर के शिखर पर PM के धर्म ध्वजा फहराते ही ये क्या बोले लोग?

अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केसरिया धर्म ध्वजा फहराई, जो मंदिर निर्माण के पूर्ण होने का प्रतीक बनी. अभिजीत मुहूर्त में हुए ध्वजारोहण में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘यह सदियों पुराने घावों का मरहम है… धर्म ध्वजा सत्य, धैर्य और सभ्यता पुनरुत्थान का प्रतीक है. इस ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है. सहारनपुर में राम भक्तों ने जय श्री राम के नारों से शहर गूंजा दिया. बड़ी टीवी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण देखते हुए लोग मोदी-योगी की तारीफ कर रहे थे. एक भक्त ने कहा कि 500 साल का सपना साकार हुआ, जिसे सोचा नहीं था.

Follow Us