दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू, ये रूट रहेंगे बंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. यह 210 किमी का कॉरिडोर दिल्ली से देहरादून का सफर घटाकर मात्र ढाई घंटे कर देगा. एक्सप्रेसवे राजाजी नेशनल पार्क से भी गुजरता है. उद्घाटन से पहले, 12 से 14 अप्रैल तक कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा.

सहारनपुर में बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन Image Credit:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल कोदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं. यह 210 किमी कॉरिडोर दिल्ली-देहरादून का सफर 5-6 घंटे से घटाकर मात्र ढाई घंटे करेगा. राजाजी नेशनल पार्क में एशिया का सबसे बड़ा वन्यजीव कॉरिडोर इसकी खासियत है. उद्घाटन से पहले आज से ही यात्रियों के लिए रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है.

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर 12,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है. यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से शुरू होकर बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर होते हुए देहरादून तक पहुंचेगा. यह 6-लेन का कॉरिडोर है, जिसका अंतिम 20 किमी का हिस्सा राजाजी नेशनल पार्क के इको-सेंसिटिव जोन से होकर गुजरता है.

12 से 14 अप्रैल शाम 4 बजे तक वाहनों का रूट बदला

दिल्ली–देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. सहारनपुर ट्रैफिक पुलिस ने वीआईपी मूवमेंट को देखते डायवर्जन प्लान लागू कर दिया. यातायात पुलिस के अनुसार, 12 अप्रैल शाम 6 बजे से 14 अप्रैल शाम 4 बजे तक विभिन्न मार्गों पर वाहनों का रूट बदला गया है. कई मुख्य मार्गों पर प्रतिबंध रहेगा.

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले रूट की जानकारी लेकर ही निकलें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके. यात्रियों से अपील है कि वह मुख्य हाईवे और कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाली सड़कों के बजाय पुलिस द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक और डायवर्टेड रूट्स का ही इस्तेमाल करें.

Follow Us