कांग्रेस में वापस लौटे मसूद अख्तर, सहारनपुर देहात सीट पर करेंगे खेला?

सहारनपुर की देहात विधानसभा सीट पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. पूर्व विधायक मसूद अख्तर आज आधिकारिक रूप से कांग्रेस में वापसी करने जा रहे हैं. मसूद अख्तर 2012 में कांग्रेस टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे, लेकिन बाद में बसपा और फिर सपा में शामिल हो गए थे. अब उनकी घर वापसी को देहात सीट पर बड़े राजनीतिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. खास बात यह है कि इमरान मसूद पहले ही शाहनवाज खान को इस सीट से चुनाव लड़ाने का संकेत दे चुके हैं. ऐसे में कांग्रेस में मसूद अख्तर की वापसी आने वाले विधानसभा चुनाव में समीकरण बदल सकती है.

Follow Us