इस लड़की के तो पीछे ही पड़ गया नाग… एक साल में तीसरी बार डसा, सांप काटने से हुई थी पिता की भी मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां एक लड़की को एक साल में ही सांप ने तीसरी बार डसा है. दुखद बात यह है कि उसके पिता की मौत भी कुछ समय पहले सांप के काटने से हुई थी. इस घटना के बाद अब यह परिवार सदमे में है, और लोग इस घटना को नागिन का बदला या दैवीय प्रकोप मानकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं.

सांप (फाइल फोटो) Image Credit:

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. एक सांप यहां रहने वाली एक लड़की के पीछे ही पड़ गया है. इस सांप ने शनिवार को एक साल के अंदर तीसरी बार डस लिया. गनीमत रही कि समय रहते पास पड़ोस के लोगों को खबर हो गई और तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने समुचित उपचार देकर बचा लिया है. इस लड़की के पिता की भी मौत पिछले दिनों सांप के काटने से ही हुई थी. मामला सहारनपुर के नानौता नगर स्थित मित्तरगढ़ रोड स्थित एक स्कूल का है.

जानकारी के मुताबिक 12वीं में पढ़ने वाली यह लड़की शनिवार को स्कूल गई थी. वहां पानी पीने के लिए नल के पास गई तो पास में रखी लकड़ियों में से निकलकर एक सांप ने उसे डस लिया. यह देखकर लड़की ने शोर मचाया. इसके बाद मौके पर पहुंचे बाकी छात्र और टीचर ने उसे अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दी है. इस घटना के बाद पीड़ित छात्रा बहुत डरी हुई है. उसने बताया कि इससे पहले भी उसे दो बार सांप डस चुका है.

सांप काटने से हुई थी पिता की मौत

छात्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पिता को भी सांप ने काट लिया था. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए. इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई थी. उस घटना के बाद से ही उसके परिवार के लोग सांप का नाम सुनते ही डर जाते हैं. ऐसे में अब एक सांप उसके पीछे पड़ गया है. छात्रा को डर है कि कहीं इस सांप के काटने से उसकी भी मौत ना हो जाए.

तरह तरह की हो रही चर्चा

इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा होने लगी है. कोई इसे नागिन का बदला बता रहा है तो कोई इसे दैवीय प्रकोप बता रहा है. गांव के लोग भी इस घटना को विभिन्न दैवीय घटनाओं से जोड़ कर देख रहे हैं. इन सबके बावजूद गांव एवं आसपास के लोग इस घटना से बेहद हैरान हैं. लोग पूछ रहे हैं कि आखिर इस लड़की के ही पीछे सांप क्यों पड़ा है?

Follow Us