छेड़खानी का विरोध किया तो रेत दिया हिंदू युवक का गला, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी का घर फूंका
संतकबीरनगर में एक हिंदू युवक की छेड़खानी का विरोध करने पर गला रेत कर हत्या कर दी है. हत्या आरोप समुदाय विशेष के युवक पर लगा है. घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी का घर भी फूंक दिया है. फिलहाल, इलाके में तनाव का माहौल है. भारी पुलिस फोर्स तैनात है.
संतकबीरनगर में छेड़खानी के विरोध करने पर गुरुवार यानी 18 जून की रात एक युवक की धारदार हथियारों से गला रेत कर हत्या कर दी गई. मामला बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे का है.घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया.इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया.घटना के बाद परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया. इस दौरान ग्रामीणों ने एक गुमटी और आरोपी के घर में आग लगा दी.आरोपी समुदाय विशेष का बताया जा रहा है.
इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात
इलाके में तनाव को देखते हुए तीन जनपदों की भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है. सूचना मिलते ही एडीजी, अशोक मुथा जैन, डीईजी संजीव त्यागी, एसपी संदीप कुमार मीणा और डीएम आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे. परिजन आरोपी के एनकाउंटर की मांग पर अड़े हैं. कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया.
आरोपी की तलाश में पुलिस
पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है. जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में मृतक की भांजी से आरोपी नासीर छेड़खानी कर रहा था, जिसका आंनद ने विरोध किया था. इसी रंजिश में नासीर ने उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी.तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है.वहीं मृतक के परिजनों की मांग है कि आरोपी का घर बुलडोजर से गिराया जाए.
घटना बभनी चौराहे के पास की
मृतक के चचेरे भाई रोहित ने बताया कि आनंद टाइल्स लगाने का काम करता था.वह मशीन देने के लिए बभनी चौराहे पर आया था.उसके बाद कुछ सामान खरीदकर वह घर वापस लौट रहा था.इसी दौरान पास के गांव का रहने वाला नासिर अली वहां पहुंचा. नासिर ने आनंद की गर्दन पर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना में कुछ और लोग भी शामिल थे.मृतक की पत्नी मीना ने कहा कि हमको जान के बदले जान चाहिए, और कुछ नहीं.
आरोपी की एनकाउंटर की मांग
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.रोहित ने बताया कि मुख्य आरोपी नासिर अली है.परिजनों ने हत्यारोपी के एनकाउंटर की मांग की है.हत्या की वजह दोनों के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है .वहीं तनाव को देखते हुए मौके पर पहुचे पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों ने घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाई का आश्वसन दिया.
पुलिस ने क्या कहा?
एसपी सन्दीप कुमार मीणा ने बताया कि बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर आनंद का नासिर ने गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दिया. कुछ दिन पूर्व शादी समाराेह में गए वही दोनों में विवाद हो गया था. डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनो के घर और आस-पास की दुकानों में भीड़ ने आगजनी भी की है.