बढ़ सकती सरोजनी अग्रवाल की मुश्किलें, शिवानी हो सकती है गिरफ्तार, सदमे में परिवार!

बीजेपी नेता डॉ. सरोजनी अग्रवाल और उनके परिवार पर एनसीआर मेडिकल कॉलेज में अनियमितताओं के आरोप में सीबीआई का शिकंजा कस गया है. अब उनकी बेटी शिवानी अग्रवाल को सीबीआई गिरफ्तार कर सकती है. ऐसे में इस बात को जानने के बाद सरोजनी अग्रवाल की तबीयत भी बिगड़ गई है. आइए जानते हैं सरोजनी अग्रवाल का सपा से बीजेपी तक कैसा रहा सफर.

सरोजनी अग्रवाल और बेटी शिवानी अग्रवाल Image Credit:

बीजेपी नेता और नेत्री डॉक्टर सरोजनी अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. क्योंकि सीबीआई उनकी बेटी शिवानी अग्रवाल को गिरफ्तार कर सकती है. दरअसल, एनसीआर मेडिकल कॉलेज में 1 जुलाई को सीबीआई की ओर से छापा मारा गया था. सीबीआई ने इससे पहले 30 जून को ही शिवानी अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था. कॉलेज पर कई अनियमिताएं होने की जानकारी मिली थी. इसको लेकर सीबीआई की टीम ने छापा मारा था. डॉ सरोजनी अग्रवाल ने बताया था कि कॉलेज में 150 एमबीबीएस की सीट है, 50 सीट और बढ़ाने के लिए अप्लाई किया था.

कभी मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज के नाम से मशहूर मेडिकल कॉलेज आज नेशनल कैपिटल रीजन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के नाम से जाना जाता है. डॉ सरोजनी अग्रवाल पहले समाजवादी पार्टी में थी, उनको एमएलसी भी समाजवादी पार्टी ने बनाया था. इसके बाद समाजवादी पार्टी की सरकार इलेक्शन में हार गई और बीजेपी ने सत्ता हासिल की. डॉ सरोजनी अग्रवाल ने मौका देख कर बीजेपी का दामन थाम लिया. सरोजनी अग्रवाल बीजेपी की सरकार में भी एमएलसी रहीं हैं. सरोजनी अग्रवाल और उनके परिवार का बड़ा कारोबार है, कई कॉलेज, स्कूल और हॉस्पिटल हैं. इसमें एक हॉस्पिटल एनसीआर मेडिकल कॉलेज है.

सदमे में परिवार

सीबीआई की ओर से दर्ज किए गए केस के बाद से ही बीजेपी नेता और उनके घरवाले परेशान हैं. डॉ सरोजनी अग्रवाल का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है. उन्होंने बताया कि हम परेशान है और उनकी तबियत भी ठीक नहीं है. हालांकि, सूत्रों की मानें तो सरोजनी अग्रवाल गुरुवार को दिल्ली गई थीं. वहीं, दूसरी तरफ उनकी बड़ी बेटी बीजेपी महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल ने बताया कि डॉ सरोजनी अग्रवाल पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं. इन सभी चीजों की वजह से उनकी मां और छोटी बहन शिवानी अग्रवाल की तबियत भी खराब है. उन्होंने बताया कि किसी से कोई पैसे का लेन देन नहीं हुआ है.

कैसा रहा डॉ. सरोजनी अग्रवाल का राजनीतिक सफर?

डॉ. सरोजनी अग्रवाल मेरठ के चर्चित परिवार की बहू हैं. डॉ सरोजनी अग्रवाल 1995 में जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं. तब से लगातार राजनीति में सक्रिय हैं. सपा नेता आजम खान की करीबी और मेरठ जिले में सपा का एक मजबूत स्तंभ सरोजनी अग्रवाल को माना जाता रहा है. सपा से 2009 में पहली बार सरोजनी अग्रवाल एमएलसी बनी थीं. उन्हें मुलायम सिंह यादव ने एमएलसी बनाया था. जिसके बाद वो फिर से एक बार 2015 में एमएलसी बनीं. लेकिन, फिर बीजेपी की सरकार को सत्ता मिली. ऐसा माना जाता है कि अपने कारोबार की वजह से सरोजनी अग्रवाल ने सपा से और अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद वो 2017 में वो बीजेपी में आई. 2018 में एक बार फिर वो बीजेपी से एमएलसी बनी. उनका कार्यकाल पूरा हुआ तो उनकी बेटी हिमानी अग्रवाल अब बीजेपी महिला आयोग की सदस्य हैं. बड़ा व्यापार और रसूक होने के साथ परिवार का कोई न कोई सदस्य हमेशा ही सत्ता में रहा है.

Follow Us