जिसने उठाई थी अनाथ बच्चों की आवाज, उसके खिलाफ क्यों दर्ज हुआ मुकदमा?

राजकीय बाल गृह में पिटाई के वायरल वीडियो के मामले में शिकायतकर्ता मुकेश दीक्षित के विरुद्ध ही गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. केस दर्ज होने के बाद मुकेश ने कहा कि बच्चों की पिटाई का मामला सितंबर 2024 का है, मैं फर्जी और मनगढ़ंत मुकदमों से डरने वाला नहीं हूं, पुलिस प्रशासन को पूरे मामले की जांच करनी चाहिए, मेरा केयरटेकर से कोई लेना देना नहीं है, हमने तो अनाथ बच्चों की आवाज उठाई थी.

Follow Us