शामली की बेटी आस्था जैन ने फिर रचा इतिहास, UPSC में हासिल किया 9वीं रैंक; पिता चलाते हैं किराने की दुकान

शामली की बेटी आस्था जैन ने UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया 9वीं रैंक प्राप्त कर परचम लहराया है. आस्था इससे पहले दो बार UPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर चुकी हैं. यह उपलब्धि तीसरी बार हासिल की है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है. उनके पिता शामली में किराने की दुकान चलाते हैं.

IPS ट्रेनी आस्था जैन ने UPSC में 9वीं रैंक पाकर शामली का गौरव बढ़ाया Image Credit:

कहते हैं न कि ‘जब खुद पर भरोसा और मेहनत की जिद्द हो, तो कुछ भी असंभव नहीं’. शामली के कांधला कस्बे की बेटी आस्था जैन की सफलता की कहानी इस बात को और पक्का करती है. आस्था ने पहले दो बार UPSC एग्जाम पास किया था, लेकिन कम रैंक की वजह से उन्हें IPS के लिए क्वालिफाई करना पड़ा. अब, उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में AIR-9 हासिल कर IAS बनने की जिद्द पूरी की है.

आस्था जैन ने यूपीएससी की परीक्षा में प्रथम बार में 131 रैंक हासिल की, दूसरी प्रयास में 186 रैंक प्राप्त की. इसके लिए उन्हें IPS मिली. आस्था जैन अभी आईपीएस की ट्रेंनिंग हैदराबाद में कर रही हैं. वहीं, UPSC की परीक्षा-2025 में आस्था जैन ने ऑल इंडिया रैंक-9 हासिल कर कांधला कस्बे और शामली का नाम पूरे देश में रोशन किया है.

उसका सपना हमेशा से IAS अधिकारी बनाने का था- पिता

शामली के कांधला कस्बे के मौहल्ला सरावज्ञान निवासी आस्था के पिता अजय कुमार जैन एक सामान्य व्यापारी हैं. वह शहर में एक छोटी सी किराने की दूकान चलाते हैं. UPSC रिजल्ट घोषित होने के बाद से ही उनके दूकान पर लोगों के बधाई देने का तांता लगा हुआ है. जब से पता लगा है, उनके रिश्तेदार और सगे संबंधियों फोन पर बधाई देने में लगे हुए हैं.

अजय कुमार जैन ने बताया कि बिटिया की सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. आस्था का सपना हमेशा से ही IAS अधिकारी बनाने का था. दो बार प्रयास में सफलता मिलने के बाद भी वह IAS बनना चाहती थी. उसने एक बार और प्रयास किया और आज इस बार उसने अपने सपने को पूरा किया है. वह फिलहाल, हैदराबाद में IPS की ट्रेनिंगल कर रही है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन, साथ में ही UPSC की तैयारी

पिता अजय कुमार जैन ने बताया कि उनके तीन पुत्रियां और एक बेटा है. आस्था अपने भाई-बहनों में दूसरे नंबर है. उसने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शामली से ही ली, साल 2019 में उसने शामली के स्कॉटिश इंटरनेशल स्कूल से 12 कक्षा की पढ़ाई पूरी थी. इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और साथ में ही UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी.

रिपोर्ट- श्रवण पंडित, टीवी9