प्रेम जाल में फंसाकर महिला से रेप, फिर वीडियो बनाकर धर्मांतरण की कोशिश; मूकदर्शक क्यों बनी पुलिस?
श्रावस्ती में एक महिला को प्रेम जाल में फंसाकर इरफान ने रेप किया, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर गर्भपात कराया और धर्मांतरण के लिए ब्लैकमेल किया. पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. इस शर्मनाक घटना ने पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं.
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में लव जिहादा का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां धर्म विशेष के एक युवक ने हिंदू महिला को पहले प्रेम जाल में फंसाया और फिर नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में रेप किया. इतनी ही नहीं, प्रेग्नेंट होने पर आरोपी ने जबरन दवा खिलाकर गर्भ गिराया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्मांतरण की कोशिश की. बड़ी बात कि पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय पुलिस मूकदर्शक बनी रही. अब पीड़िता ने एसपी श्रावस्ती से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है.
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली इस घटना को जानकार और सुनकर हर कोई हैरान है. मामला श्रावस्ती के थाना मल्हीपुर क्षेत्र में मल्हीपुर चौराहे की है. पीड़िता ने बताया कि उसके पति मल्हीपुर चौराहे पर जूस और लस्सी की दुकान चलाते हैं. उनके काम पर जाने के बाद वह घर में अकेली ही रहती है. इसी अकेलेपन का नाजायज लाभ उठाकर आरोपी इरफान उसके संपर्क में आया और प्रेम जाल में फंसाकर उसका यौन शोषण किया.
पति के जाते ही आ जाता था आरोपी
पीड़िता के मुताबिक उसके पति जैसे ही काम जाते, आरोपी इरफान उसके घर में घुस जाता और नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करता था. इसी दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली. आरोप है कि एक रूबीना नामक महिला भी इस साजिश में आरोपी इरफान का साथ दे रही थी. पीड़िता ने बताया कि जब वह गर्भवती हुई, तो रुबीना और इरफान ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया था. यही नहीं, दोनों लगातार उसके ऊपर धर्मांतरण का दबाव बना रहे थे.
ब्लैकमेलिंग का आरोप
पीड़िता ने बताया कि जब उसने धर्मांतरण का विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी. परेशान होकर उसने पति को पूरे मामले से अवगत कराया और फिर दोनों ने थाने में शिकायत दी. बावजूद इसके, जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पति-पत्नी ने श्रावस्ती के एसपी राहुल भाटी की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है.
पीड़िता ने सुनाया दर्द
एसपी से शिकायत के बाद पीड़िता ने मीडिया से बात करते हुए अपना दर्द बयां किया. कहा कि आरोपी ने उसकी जिंदगी नर्क कर दी है. वह 6 महीने से उसे ब्लैकमेल कर शोषण कर रहा है. वहीं पीड़िता के पति ने कहा कि वह तो परिवार का पेट पालने के लिए पूरे दिन चौराहे पर जूस बेचता था. उसे क्या पता कि उसके पीठ पीछे आरोपी घर में घुसपैठ कर रहा है. कहा कि अब आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है.
