गजब है! बीवी को हुआ इश्क, पति ने उसके प्रेमी को भी दी अपने बेडरूम में जगह; चौंका देगी कहानी

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी को न सिर्फ अपने घर में बल्कि बेडरूम में भी जगह दी है. तीनों अब एक साथ एक छत के नीचे रहेंगे. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी पति ने अपनी पत्नी की खुशी के लिए यह अनोखा फैसला लिया है, जिसे जानकर हर कोई अचंभित है.

सांकेतिक तस्वीर, इमेज सोर्स: AI

प्रेम प्रसंग की वजह से हत्या और तलाक की खबरें आपने खूब सुनी होंगी, लेकिन शायद ही ऐसी खबर कभी सामने आई हो. इसमें एक पति को पता चला कि उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा है, यह सुनकर उसने पत्नी के प्रेमी को बुलाया और उसे भी अपने घर में जगह दे दी. अब तीनों एक साथ एक छत के नीचे और एक कमरे में रहेंगे. किसी ने इसकी शिकायत पुलिस में भी की तो पुलिस पहले तो हैरान रह गई. तीनों को थाने बुलाकर पूछताछ की, लेकिन पूरा मामला जानने के बाद छोड़ दिया.

यह घटनाक्रम उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र का है. आइए, अब पूरी कहानी बताते हैं. दरअसल यहां रहने वाली एक महिला को एक युवक से प्यार हो गया. पहले दोनों छुप-छुपकर मिलते थे. एक दिन महिला के पति को खबर हो गई. इसके बाद उसने गुस्सा दिखाने के बजाय अपनी पत्नी से उसके प्रेमी के बारे में पूछताछ की. इस दौरान महिला ने अपने प्रेम प्रसंग को स्वीकार कर लिया. पति ने भी उसके प्यार पर कोई आपत्ति नहीं की. बल्कि सुझाव दिया कि तीनों एक घर में साथ-साथ रहेंगे.

पुलिस तक पहुंचा मामला

परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी हुई तो सब इसका विरोध करने लगे. परिजनों ने ही पुलिस में शिकायत भी कर दी. इसके बाद पुलिस ने तीनों से अलग अलग पूछताछ की. इसके बाद महिला के बच्चों से भी बात की गई. किसी को कोई आपत्ति नहीं थी. ऐसे में पुलिस ने तीनों को साथ रहने की इजाजत दे दी. महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं और दोनों इस फैसले में उसके साथ हैं. हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है. इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह के मुताबिक ये मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं है.

अब क्या होगा आगे?

इस मामले में एक महिला है, उसका एक पति है और एक प्रेमी तथा दो बच्चे. ताजा फैसले के मुताबिक ये पांचों अब एक साथ रहेंगे. उधर महिला के पति ने बताया कि उसे अपनी पत्नी की खुशी चाहिए. उसकी खुशी के लिए उसने उसके प्रेमी को अपना लिया है. उसे ना केवल अपने घर में जगह दी है, बल्कि उसे अपने बेडरूम में भी जगह दे दी है. अब यह खबर सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रही है.

Follow Us