यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा कल से: गोरखपुर-लखनऊ के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें; यहां जानें रूट्स और टाइमिंग

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 8, 9, 10 जून को आयोजित की जा रही है. सेंधमारी रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं, जिसमें ई-केवाईसी और आइरिश जांच शामिल है. परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए गोरखपुर-लखनऊ के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं.

गोरखपुर-लखनऊ के बीच चलेंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें; जानें रूट्स Image Credit:


उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 8, 9, 10 जून को 32,679 पदों के लिए आयोजित की जा रही है. इसके लिए सभी 75 जिलों में करीब 1100 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. यह परीक्षा तीन दिनों तक कुल 6 शिफ्टों यानी प्रत्येक दिन दो पालियों में संपन्न होंगी. भर्ती बोर्ड ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है, परीक्षा में सेंधमारी रोकने के लिए कड़े इंतज़ाम किए गए हैं.

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरडकर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से परीक्षा की ड्यूटी में तैनात अधिकारियों से एसओपी पालन करने के निर्देश दिए. इस बार अभ्यर्थियों को कलावा और मंगलसूत्र जैसे धार्मिक चिह्नों को पहनकर जाने पर रोक नहीं लगेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो.

गोरखपुर-लखनऊ के बीच विशेष ट्रेनें, कुल 12 डिब्बे

परीक्षा में सेंधमारी को रोकने को लिए एडमिनिस्ट्रेटर्स, डिस्ट्रिक्ट और पुलिस चीफ्स, और नोडल ऑफिसर्स ने सभी एग्जाम सेंटर्स पर रिहर्सल की. इसके अलावा, एग्जाम के लिए तैनात स्टाफ को साफ तौर पर बताया गया था कि कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर में प्रवेश से पहले ई-केवाईसी और आइरिश जांच की जाए. किसी भी इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स की अनुमति नहीं होगी.

इसके अलावा, परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए लखनऊ मण्डल प्रशासन ने गोरखपुर-लखनऊ के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. इन ट्रेनों में भीड़ के दबाव को देखते हुए 10 सामान्य द्वितीय श्रेणी और दो SLR/D कोट समेत कुल 12 डिब्बे लगाए गए हैं. रेल प्रशासन ने अपील की है कि परीक्षार्थियों स्टेशन पर समय से पहुंचकर यात्रा करें.

परीक्षा स्पेशल ट्रेनें इन रूट्स पर चलेंगी, जानें टाइमिंग

Follow Us