शादी से पहले मंगेतर से बनाया संबंध, फिर बीमारी के बहाने तोड़ा रिश्ता; थाने पहुंची दुल्हन

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक युवती को शादी से पहले मंगेतर ने धोखा दिया. आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने के बाद बीमारी का बहाना कर रिश्ता तोड़ लिया है. पीड़िता ने परिजनों को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक हैरतंगेज घटना हुई है. यहां एक युवती की शादी तय हुई थी. उसकी होने वाले दूल्हे से फोन पर बातचीत भी होने लगी. फिर एक दिन आरोपी दूल्हे ने दुल्हन को झांसे में लिया और उसके साथ यौन संबंध बनाए. फिर कुछ दिन बाद बीमारी का बहाना करते हुए उसने शादी से इनकार कर दिया. परिजनों से यह खबर दुल्हन को मिली तो वह थाने पहुंच गई और आरोपी दूल्हे तथा उसके परिवार वालों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

घटना उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र का है. पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उसकी शादी पिछले ही साल लखनऊ के सरोजनीनगर में रहने वाले युवक के साथ तय हुई थी. उसी समय शादी की तारीख 21 जून मुकर्रर हो गई. इसके बाद उसके परिजनों ने दूल्हे के घर जाकर गोदभराई की रस्म अदा किया, जिसमें दूल्हे के पिता को करीब दो लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठी, चैन समेत तीन लाख रुपये मूल्य के उपहार दिए थे. इस रस्म के बाद आरोपी दूल्हा कई बार उनके घर भी आया.

भरोसा जीत कर बनाया शारीरिक संबंध

पीड़िता के मुताबिक इस प्रकार आरोपी दूल्हे ने उसका और उसके परिवार वालों का भरोसा जीत लिया. इसके बाद आरोपी ने झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. इधर, जैसे ही शादी की तारीख नजदीक आई, आरोपी ने 19 जून को उसके घर फोन किया और अपनी बीमारी की बात कहते हुए रिश्ता तोड़ लिया. आरोपी ने बताया कि वह बंगला बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है और फिलहाल शादी करने में असमर्थ है.

परिजनों को देखते ही रचा स्वांग

पीड़िता ने बताया कि इस सूचना पर उसके घर वाले देखने के लिए अस्पताल पहुंचे, जहां वह अस्पताल के बाहर टहलता मिला. लेकिन उसके परिजनों को देखते ही वह जाकर बेड पर लेट गया. पीड़िता ने डॉक्टरों पर भी आरोपी का साथ देने का आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक उसे सूचना मिली है कि आरोपी ने किसी अन्य युवती से अपना रिश्ता तय कर लिया और उससे शादी करने के लिए उसके रिश्ते को ठुकराया है. पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है.

Follow Us

Latest Stories

‘सारे गुंडे मिट्टी में मिलते जा रहे…’, फिर चर्चा में बरेली के कोतवाल, पहले भी हो चुके हैं लाइन हाजिर

बिछाया मैट, करने लगे योगाभ्यास; बरेली से मौलाना रजवी का बड़ा संदेश; पूछा- इसका धर्म से क्या संबंध?

काशी इस मस्जिद में PAK का क्या इंट्रेस्ट? राष्ट्रपति जरदारी ने लिया नाम, अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़ेंगे झांसी-जालौन, UPEIDA ने बनाया मास्टर प्लान; दो फेज में होगा काम

दोस्त दोस्त ना रहा… कंबाइन खरीदने के बहाने बुलाया, फिर CBI अफसर बन किया अगवा; ऐसे बची जान

2027 में BJP 300 पार… इटावा में राज्य मंत्री कैलाश सिंह का दावा, चढ़ावा चोरी पर बोले-मुझे नहीं पता