यूपी में अगले 3 दिन मौसम रहेगा ‘तूफानी’! आज 50 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिर से बढ़ती नजर आ रही है. प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने आज 50 से ज्यादा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी संभावना है. प्रदेश में अगले दिन तक मौसम सुहाना बना रहेगा.

यूपी के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने वाला है. मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से अगले कुछ दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है. कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में मेघगर्जना और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की है.

बीते रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई. बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहे रहेगा, जिससे इस दौरान अधिकतम तापमान में 3-5°C की कमी होने की संभावना है.

इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

मौमस विभाग के मुताबिक, अंबेडकर नगर, अयोध्या, बरदायूं, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, फतेहपुर, गाज़ीपुर, गोंडा, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, संभल, संत रविदास नगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, वाराणसी और आस-पास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

वहीं, अमेठी, अमरोहा, आज़मगढ़, बस्ती, बलरामपुर, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, तुचिरकुट, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कौशांबी, लखनऊ, मऊ, मिर्जापुर, मुज़फ़्फ़रनगर, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, उन्नाव और आस-पास के इलाके में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग ने अंबेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आज़मगढ़, बरदायूं, बहराइच, बटाला, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट,, फरुखाबाद, फतेहपुर, गाज़ीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मऊ, तमजापुर, मुरादाबाद, मुज़फ़्फ़रनगर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है. शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फतेहगढ़ में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई में 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

Follow Us