UP PCS प्री 2025 का रिजल्ट घोषित, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

यूपीपीएससी ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 और एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है. आप आयोग की वेबसाइट ((https://uppsc.up.nic.in/) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

UP PCS result

यूपीपीएससी( UPPSC) पीसीएस प्री और एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मेन्स परीक्षा में बैठ सकेंगे. आयोग के वेबसाइट के मुताबिक 1,000 से अधिक उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए घोषित कर दिए गए हैं.

अगर आपने पीसीएस प्री और पीसीएस प्री और एसीएफ/आरएफओ की प्रारंभिक परीक्षा दी थी तो आयोग के वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. आयोग जल्द ही मेन्स परीक्षा की तिथि का डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी कर सकती है. बता दें कि 12 अक्टूबर को पीसीएस प्री और एसीएफ/आरएफओ की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी.

इस साल पदों में हुई बढ़ोतरी

आयोग ने इस परीक्षा के लिए 20 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया था. इसके लिए कुल 6,26,387 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था. इनमें से 2,65,270 अभ्यर्थी ही प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे. बता दें इस बार पीसीएस के पदों में बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा एसीएफ/आरएफओ की वैकेंसीज में भी इजाफा हुआ है. सब मिलाकर 200 पदों से बढ़कर अब 920 पद कर दिए गए हैं. इनमें पीसीएस के 814 पद और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) और क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) के 106 पद शामिल हैं.

जानकारियों के लिए आयोग वेबसाइट करें विजिट

कुल 11,727 उम्मीदवारों को पीसीएस मेन्स 2025 के लिए अनंतिम रूप से चुना गया है. मेन्स परीक्षा का डेट आयोग जल्द जारी कर सकता है. उम्मीदवारों के अंक, कट-ऑफ और बाकी जरूरी जानकारी भी आयोग अपने वेबसाइट(https://uppsc.up.nic.in/) पर शेयर करेगा. ऐसे में उम्मीदवार आगे की जानकारियों के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट करते रहें.

कैसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic को विजिट करना होगा.
  • इसके बाद होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा.
  • लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर शो होने लगेगा.
  • रिजल्ट देखने के बाद आप अच्छी तरह से चेक करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

अंतिम लिस्ट में जगह बनाने वालों को ही मिलेगी नियुक्ति

प्रीलिम रिजल्ट जारी होने के साथ ही यूपीपीएससी की ओर से कैटेगरी के अनुसार निर्धारित कटऑफ जारी किया जाएगा. मेंस एग्जाम के बाद अभ्यर्थियों को अंतिम राउंड इंटरव्यू में भाग लेना होगा. फिर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. अंतिम लिस्ट में जगह पाने वालों को ही नियुक्ति दी जाएगी.