योगी सरकार का बड़ा ऐलान, यूपी पुलिस में इस साल 81000 पदों पर होगी बंपर भर्ती

यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. मुख्यमंत्री योगी ने यूपी पुलिस में 81,000 से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि यह व्यापक भर्ती अभियान युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ प्रदेश को एक सक्षम, ऊर्जावान और आधुनिक पुलिस बल उपलब्ध कराएगा.

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश में पुलिस बल का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस साल यूपी पुलिस में 81,000 से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि यह व्यापक भर्ती अभियान से युवाओं को नौकरी के मौके मिलेंगे और राज्य को एक काबिल, ऊर्जावान और मॉडर्न पुलिस फोर्स मिलेगी.

मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार देर रात पुलिस विभाग के भावी कार्ययोजना की व्यापक समीक्षा कर रहे थे. बैठक में बताया गया कि उपनिरीक्षक, आरक्षी सिविल पुलिस, रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) सहित विभिन्न श्रेणियों में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रस्तावित है. इनमें से कुछ की प्रक्रिया प्रारंभ भी हो गई है.

ट्रांसपेरेंट प्रोसेस और काबिल ह्यूमन रिसोर्स पर ध्यान

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को निर्देश दिए कि सभी सीधी भर्तियां पूरे पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित आरक्षण के तहत होनी चाहिए. साथ ही इसे समयबद्ध ढंग से संपन्न कराई जाएं. उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को तकनीक आधारित बनाते हुए निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया, ताकि युवाओं का विश्वास और सुदृढ़ हो सके.

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को और मज़बूत करने के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी, ट्रांसपेरेंट प्रोसेस और काबिल ह्यूमन रिसोर्स पर भी बराबर ध्यान देना होगा. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए रिज़ल्ट देने वाला तरीका अपनाई जाए, ताकि आमजन को सुरक्षा का मजबूत और भरोसेमंद माहौल मिल सके.

पीआरवी-112 का 6 मिनट और कम करने के निर्देश

सीएम योगी ने इस दौरान पीआरवी-112 सेवा की भी समीक्षा की. वर्तमान में पीआरवी-112 का लगभग 6 मिनट का औसत रिस्पांस टाइम है, सीएम इसको और कम करने के लिए तकनीक, डेटा आधारित पेट्रोलिंग और फील्ड समन्वय के निर्देश दिए. साथ ही कहा कि आगे जरूरत पर अतिरिक्त चार पहिया और दो पहिया वाहनों की संख्या बढाई जाएगी.

उन्होंने हॉटस्पॉट आधारित पेट्रोलिंग के अंतर्गत प्रत्येक 15 दिन में रूट चार्ट के पुनरीक्षण की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर बल दिया. सीएम योगी इस दौरान अग्निशमन एवं आपात सेवा, साइबर क्राइम मुख्यालय, साइबर हेल्पलाइन 1930 की कॉल हैंडलिंग में बढोतरी और अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की समीक्षा में प्रगति की जानकारी ली.

Follow Us