भूमिपूजन में भिड़ गईं बीजेपी और समाजवादी पार्टी की विधायक, वीडियो हो गया वायरल

उत्तर प्रदेश में सड़क निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान बीजेपी और समाजवादी पार्टी के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल हो गया है. हुसैनगंज से सपा विधायक ऊषा मौर्या और खागा से बीजेपी विधायक कृष्णा पासवान के बीच कहासुनी ने सियासी माहौल गरमा दिया है. PWD विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हुआ विवाद अब राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है. सपा और भाजपा दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर राजनीतिक फायदे के लिए विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया है.

Follow Us