यूपी में बदल गई DL अप्रूवल की प्रक्रिया,तेजी से बनेंगे लाइसेंस, नई एजेंसियों ने संभाला कामकाज
यूपी में ड्राइविंग लाइसेंस अप्रूवल का प्रॉसेस अब बदल गया है. इसके कामकाज को अब नई कंपनियां संभाल रही हैं. लखनऊ में सिल्वर टच इसकी जिम्मेदारी दी गई है. फोकाम नेट व रोजमार्टा के पास अन्य जिलों का डीएल संबंधित कामकाज है.
उत्तर प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रॉसेस में बदलाव दिख सकता है. दरअसल, हाल ही में डीएल से जुड़े सारे कामकाज नई एजेंसी को सौंपा गया है. कंपनी ने हार्डवेयर इंस्टॉलेशन का काम भी पूरा कर लिया है. अब डीएल बनाने का काम नई कंपनी के कर्मचारी करेंगे. बता दें कि नई कंपनी को काम स्थानांतरण के चलते 25 से 29 नवंबर तक नए ड्राइविंग लाइसेंस बनाने संबंधी कामों पर रोक लगे थे.
प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की जिम्मेदारी 3 एजेंसियों को दी गई है. लखनऊ में सिल्वर टच इसकी जिम्मेदारी दी गई है. फोकाम नेट व रोजमार्टा के पास अन्य जिलों का काम है. अब तक स्मार्ट चिप नाम की कंपनी के पास डीएल संबंधित कामकाज की जिम्मेदारी थी. यहां तकरीबन 300 कर्मचारी इस काम में लगे थे.
कर्मचारियों का नई कंपनी में ट्रांसफर
डीएल संबंधी हार्डवेयर इंस्टालेशन के चलते कुछ दिनों तक ड्राइविंग लाइसेंस अप्रूवल का काम बंद था. इस दौरान आवेदकों को काफी असुविधा भी हुई. लेकिन अब नई कंपनियों के काम संभालने के बाद यह काम फिर से शुरू हो गया है. एजेंसी के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों को ट्रांसफर नई कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया गया है.
क्यों सौंपा गया दूसरी कंपनियों को काम
बता दें स्मार्ट चिप कंपनी के पास जब डीएल अप्रूवल का काम था तो कभी चिप की कमी और कभी तकनीक में गड़बड़ी से हजारों डीएल महीनों बाद तक नहीं पहुंचाए जा सके थे. 2023 में एक समय तीन लाख ड्राइविंग लाइसेंस लंबित हो गए थे. ऐसे में सरकार ने दूसरी कंपनियों को इसका काम सौंपने का निर्णय लिया.
डीएल संबंधित परेशानियां होंगी दूर
पिछले हफ्ते नए सिस्टम इंस्टॉलेशन के कारण 3-4 दिनों तक DL अप्रूवल बंद रहा, जिससे हजारों आवेदन अटक गए थे. नई व्यवस्था से ये दिक्कतें दूर होंगी. प्रोसेसिंग में तेजी आएगी. इसके अलावा पहले आधार कार्ड में पिता के नाम की अनिवार्यता से DL प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी. इससे तकनीकी दिक्कतें भी आ रही थीं. उम्मीद जताई जा रही है डीएल संबंधित ये सभी परेशानियां अब दूर हो जाएंगी. इसके अलावा अब ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर (ADTC) पर ड्राइविंग टेस्ट की शुरुआत भी हो रही है.
