मछली भोज को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, BJP को घेरा

अयोध्या में मछली भोज को लेकर जारी सियासी विवाद के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. अजय राय ने कहा कि निषाद समाज के कार्यक्रम में मछली भोज का आयोजन समाज के लोगों ने किया था और इसे लेकर कांग्रेस को निशाना बनाना निषाद समाज का अपमान है. उन्होंने भगवान राम और निषादराज के रिश्ते का हवाला देते हुए बीजेपी पर मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया. अजय राय ने यह भी चुनौती दी कि अगर उनकी मछली खाते हुए तस्वीर है तो बीजेपी उसे सार्वजनिक करे, वह इस्तीफा देने को तैयार हैं.

Follow Us